फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jasbir Singh Backs India to End 51-Year World Cup Drought in Hockey

UP: 51 साल का सूखा...अब तिरंगे की प्यास बुझाने की बारी, पूर्व कप्तान जगबीर ने बताया विश्व कप जीतने का मंत्र

Fri, 14 Aug 2026 02:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 02:45 PM IST
सार

1975 के बाद से विश्व कप खिताब का इंतजार कर रही भारतीय हॉकी के पास 51 साल का सूखा खत्म करने का मौका है। पूर्व कप्तान जगबीर सिंह ने टीम को जर्सी विवाद और हॉकी इंडिया की खींचतान भूलकर पूरी तरह विश्व कप पर ध्यान लगाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Jasbir Singh Backs India to End 51-Year World Cup Drought in Hockey
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व कोच जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

51 साल से जिस पल का भारतीय हॉकी इंतजार कर रही है, अब उसे हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है। 1975 में विश्व कप जीतने के बाद से खिताबी सूखे से गुजर रहे भारत के पास इस बार इतिहास बदलने का मौका है। पूर्व भारतीय कप्तान, ओलंपियन और अपने दौर के दिग्गज फॉरवर्ड जगबीर सिंह का मानना है कि टीम को जर्सी विवाद और हॉकी इंडिया की खींचतान को पीछे छोड़ पूरी तरह विश्व कप पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेजबानी में 15 से 30 अगस्त तक हॉकी विश्व कप खेला जाएगा। भारत 15 अगस्त को अभियान शुरू करेगा। 19 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। जगबीर के मुताबिक भारत के लिए विश्व हॉकी की शीर्ष टीमों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने और खिताब की दावेदारी पेश करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जब ओलंपिक जैसे सबसे बड़े मंच पर लगातार दो बार पदक जीत सकती है तो विश्व कप में भी इतिहास रच सकती है। इस बार टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। विश्व कप से पहले मानसिक प्रशिक्षक पैडी अप्टन की सेवाएं मिलना भी टीम के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


जगबीर के मुताबिक कप्तान हरमनप्रीत सिंह की पेनाल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है। हार्दिक सिंह मिडफील्ड में खेल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएंगे तो अभिषेक और सुखजीत सिंह से अग्रिम पंक्ति में गोल की उम्मीद रहेगी। अमित रोहिदास और जुगराज सिंह रक्षापंक्ति को मजबूती देने के साथ पेनाल्टी कॉर्नर में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। विवेक सागर प्रसाद समेत अन्य खिलाड़ियों से भी टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को जगबीर ने हमेशा की तरह खास बताया और कहा कि भारत की असली परीक्षा मजबूत यूरोपीय टीमों के खिलाफ होगी। इन मुकाबलों में विशेष रणनीति, मजबूत रक्षापंक्ति और गोल के मौकों को भुनाना होगा। जर्सी विवाद पर जगबीर ने कहा कि अब मैदान के बाहर की चर्चाओं को भूलकर टीम को अपनी हॉकी से जवाब देना चाहिए। उन्हें भरोसा है कि खिलाड़ी अपनी रणनीति पर कायम रहे और गलतियों से बचे तो भारत 51 साल का विश्व कप सूखा खत्म कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed