फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veerangana Samman Ceremony Honors War Widows, Hall Echoes With Jai Hind

UP: शहीदों की अमर गाथा सुन नम हुईं आंखें, वीर नारियों का हुआ सम्मान; तिरंगे के आगे नतमस्तक हुआ सभागार

Fri, 14 Aug 2026 02:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया, तो सभागार देशभक्ति के भाव से भर उठा। शहीदों की गाथाएं सुनकर कई लोगों की आंखें नम हुईं और सम्मान के दौरान खड़े होकर वीर नारियों का अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
Veerangana Samman Ceremony Honors War Widows, Hall Echoes With Jai Hind
शहीदों की अमर गाथा सुन नम हुईं आंखें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहीदों की अमर गाथाएं जब सभागार में गूंजीं तो माहौल देशभक्ति से भर उठा। किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी के चेहरे पर तिरंगे के लिए गर्व। बृहस्पतिवार को खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित करते हुए पूरा सभागार उनके त्याग और साहस के आगे नतमस्तक नजर आया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के भाव से हुई। वीर नारियों के जीवन और शहीदों के बलिदान की कहानियां सुनकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वीर नारियों ने अपने प्रियजनों को देश की रक्षा के लिए खोया लेकिन तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की सुरक्षा को हमेशा सर्वोपरि रखा।
विज्ञापन


समारोह के संचालक डॉ. संजय बंसल ने कहा कि सीमा पर जवानों के बलिदान के पीछे उनके परिवारों का भी उतना ही बड़ा त्याग होता है। शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए और वीर नारियों ने उनकी यादों को सीने में संजोकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया। उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान पाकर कई वीर नारियों की आंखें भर आईं। लोगों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया और शहीदों को नमन करते हुए जय हिंद का उद्घोष किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार व डीएम मनीष बंसल रहे। इस दौरान मेजर जनरल जॉयदीप भाटी, गौरी भाटी, कर्नल आरएस सोढ़ी, कर्नल केजेएस बक्शी, मेजर जनरल प्रताप दयाल, आर्यन कपूर, बीडी कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक डॉ. डीवी शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed