Gen-Beta Baby Born in January : अलग-अलग युग में जन्मे बच्चे एक खास पीढ़ी के अंतर्गत विभाजित किए गए हैं। वर्ष 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए बच्चों को Gen Z या जनरेशन Z कहा जाता है। इसके पहले वाली पीढ़ी मिलेनियल्स यानी Gen Y थी और बाद वाली यानी 2012 से 2024 तक Zen Alpha (जनरेशन अल्फा) कही जाती है। वहीं साल 2025 से बच्चों की एक नई पीढ़ी अस्तित्व में आएगी। 1 जनवरी 2025 से जिन बच्चों का जन्म होगा, उन्हें Gen Beta कहा जाएगा।
Gen-Beta Baby Name: 2025 में जन्में बच्चे होंगे AI युग की पहली पीढ़ी, रखें Gen Beta बच्चों के यूनिक नाम
अब इस जनरेशन में जन्मे बच्चे यूनिक हैं तो उनका नाम भी खास होना चाहिए। साल के पहले महीने यानी जनवरी में जन्मे Gen Beta के बच्चों के लिए अनोखे नामों की सूची दी जा रही है।
Please wait...
जनवरी में जन्मे जनरेशन बीटा के बच्चों के लिए अनोखे नाम
Gen Beta लड़कों के नाम
अर्चित
पूजनीय
अविराज
चमकने वाला राजा
निर्वान
मोक्ष, शून्य, निच्छल, शांत
ईशान
भगवान शिव का नाम
रिदवान
ये नाम काफी यूनिक है। रिदवान का मतलब है खुशी, संतोष ,संतुष्टि, स्वीकृति और सद्भावना
आरव
शांतिपूर्ण, भगवान शिव का एक नाम।
विराज
तेजस्वी, राजा, शाही, ब्रह्मांड में सबसे बड़ा।
संयम
धैर्य
आदित्य
सूर्य
शौर्य
बहादुरी
Gen Beta लड़कियों के नाम
कियारा
चमक, रोशनी
श्रिया
सौभाग्यशाली , देवी लक्ष्मी का एक नाम
वेदिका
ज्ञान की देवी, वेदों का ज्ञान रखने वाली।
तान्या
अनमोल , प्रशंसा के योग्य, परी या रानी को तान्या कहते हैं।
अन्विता
नेतृत्व करने वाली
ईशिता
समृद्धि, धन, श्रेष्ठ और महारत है
नायरा
रोशनी, बड़ी आंखों वाली या शानदार व्यक्तित्व वाली को कहा जा सकता है।
दृश्या
दृश्या नाम का मतलब नजारे, जो दिखाई देता हो या दर्शनीय से है।
मिशिका
भगवान की कृपा
आर्या
महान, कुलीन