हैप्पी चॉकलेट डे: वैलेंटाइन वीक का तीसरा और रिश्तों में मिठास घोलने का डे यानी चॉकलेट डे। वैसे तो एक स्वीट डिश के रूप में तो चॉकलेट मशहूर है ही लेकिन जब इजहार-ए मोहब्बत की बात आती है तो चॉकलेट की महत्ता और बढ़ जाती है, तभी तो एक पूरा दिन ही चॉकलेट के नाम कर दिया गया। हर साल 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं, जो वैलेंटाइन वीक का एक खास दिन है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर अपने दिल की बात कहते हैं। पर क्या आप चॉकलेट का इतिहास जानते हैं।
हैप्पी चॉकलेट डे 2020: कुछ इस तरह से गर्लफ्रेंड के साथ चॉकलेट-डे को बनाए यादगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे?
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। रोमांस से भरे इस हफ्ते में चॉकलेट की मिठास जोड़ने के पीछे एक मजबूत कारण भी है। कई शोध बताते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारी लव लाइफ दुरुस्त रहती है। आपको बता दे कि चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होते हैं। चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैं।
पार्टनर के साथ ऐसे मनाएं चॉकलेट डे
अब जब चॉकलेट आपकी लव लाइव के लिए इतना फायदेमंद है तो क्यों ना इस पूरे दिन को चॉकलेट के साथ सेलिब्रेट किया जाए। जैसे सुबह-सुबह अगर आप चॉकलेट के साथ अपना दिन शुरू करेंगे तो पूरा दिन खुशनुमा होगा तो ब्रेकफास्ट में चॉकलेट की एत डिश तो जरूर ट्राई करें। इसके अलावा आप वक्त निकालकर अपने पार्टनर के साथ बढ़िया सा स्पा में जाकर चॉकलेट मसाज लें। यह काफी फायदेमंद होता है क्योंकि चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट भी है। साथ ही इसमें मौजूद कैफीन स्किन को टाइट रखती है।
साथ में खाना पकाना और खाना, एक-दूजे के करीब आने का सबसे बढ़िया जरिया होता है। आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई चॉकलेट डिश बनाएं।
चॉकलेट कभी होती थी तीखी
चॉकलेट हमेशा से मीठी नहीं थी कभी इसका स्वाद तीखा हुआ करता था और लोगों को पसंद था। इसके तीखे होने की एक खास वजह ये थी की अमेरिकन लोग इसे बनाने के लिए कोको के बीज को पीसकर उसमे कुछ मसाले व मिर्च मिलाते थे, जिसके कारण ये काफी तीखा था।