फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Harchand Singh Longowal death anniversary today major show of strength in Panthic politics

संत लोंगोवाल की बरसी आज: पंथक सियासत का होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आमने-सामने होंगे अकाली दल के धड़े

Thu, 20 Aug 2026 08:09 AM IST
Nivedita सुशील कुमार, संवाद, मानसा
सुशील कुमार, संवाद, मानसा Published by: Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 08:09 AM IST
सार

संत लोंगोवाल ने पंजाब में अमन-शांति के लिए शहादत दी थी। उन्हें 20 अगस्त, 1985 को संगरूर के शेरपुर में शहीद कर दिया गया था। उन्होंने पंजाब की शांति व तरक्की के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से समझौता किया था।

विज्ञापन
Harchand Singh Longowal death anniversary today major show of strength in Panthic politics
शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मालवा के लोंगोवाल में आज पंथक सियासत का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर अकाली राजनीति के दोनों धड़े अपनी ताकत दिखाएंगे।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल (बादल) और अकाली दल (पुनरसुरजीत) खुद को संत लोंगोवाल की विरासत का असली वारिस साबित करने की होड़ में हैं।

यह समागम पंजाब की आने वाली चुनावी राजनीति की दिशा तय करने में निर्णायक साबित होगा। दोनों दल अपने मुख्य मतदाताओं को एकजुट करने और मालवा क्षेत्र में संगठन का आधार बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बरसी के समागम स्थल को लेकर दोनों दलों में विवाद उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। प्रशासन ने अनाज मंडी का ढका हुआ शेड पुनर्सुरजीत दल को दिया है। वहीं, खुला मैदान बादल दल को आवंटित किया गया है। शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। पार्टी नेता विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि शिअद ने अप्रैल में ही शुल्क जमा करवाकर शेड आरक्षित कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी और जिला प्रशासन ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि पुनर्सुरजीत दल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को सुशोभित कर समागम कर रहा है। इसके लिए ढका हुआ स्थान आवश्यक था। दोनों धड़ों को एक ही मंडी के दो अलग हिस्सों में जगह दी गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह की सियासत या पक्षपात से इन्कार किया है। पुनर्सुरजीत दल के हरप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह ढींडसा, गोविंद सिंह लोंगोवाल और प्रेम सिंह चंदूमाजरा, संत लोंगोवाल के पंथक एजेंडे को ढाल बनाकर सुखबीर सिंह बादल को घेरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed