फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike rider hit by fighting bulls, dies

Ludhiana News: लड़ रहे बैलों की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Wed, 19 Aug 2026 06:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 19 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by fighting bulls, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बुधवार सुबह लड़ रहे बैलों की चपेट में आने से बाइक सवार सतवंत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बड्ढोवाल के पास आईटीबीपी फोर्स स्टेशन के सामने हुआ। सतवंत सिंह मुल्लांपुर दाखा के निवासी थे।

सतवंत सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर मुल्लांपुर दाखा से लुधियाना जा रहे थे। सड़क पर लड़ रहे दो बैलों ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल भी पशुओं से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने से सतवंत सिंह सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड्ढोवाल के आसपास लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे का करीब पांच किलोमीटर का हिस्सा लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों और किसान संगठनों के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान इस क्षेत्र में दर्जनों दोपहिया वाहन चालक हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट ने कहा कि लगातार मौतों के बावजूद सरकार और जिला प्रशासन की आंखें नहीं खुली हैं। उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने और इस संवेदनशील क्षेत्र में विशेष निगरानी व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed