{"_id":"6a85b11383a052c5c403a339","slug":"two-workers-injured-ones-legs-crushed-when-transformer-falls-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117434-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: ट्रांसफार्मर गिरने से दो कर्मी घायल, एक की टांगें कुचलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: ट्रांसफार्मर गिरने से दो कर्मी घायल, एक की टांगें कुचलीं
Wed, 19 Aug 2026 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लक्ष्मी नगर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली के खंभे पर 300 केवीए का ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय अचानक नीचे गिर गया। इस घटना में दो बिजलीकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक की दोनों टांगें बुरी तरह कुचल गईं।
घायल कर्मियों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे कर्मी गुरमीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए स्थापित किया जा रहा था। हादसे के समय मजदूर सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट जैसे आवश्यक उपकरणों के बिना काम कर रहे थे। लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का यह ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पावरकॉम के अग्र नगर मंडल द्वारा यह परियोजना चलाई जा रही थी। सोमवार को खंभे गाड़ने का काम शुरू हुआ था। नींव खुदाई के दौरान नगर निगम की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलभराव के कारण काम रोकना पड़ा था, जिसकी मरम्मत रात में की गई। मंगलवार शाम हाइड्रोलिक क्रेन से ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय यह हादसा हुआ।