फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर के साथ प्यार में हैं नाखुश तो जानें इसके कारण

Thu, 18 Jul 2019 12:39 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 18 Jul 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
why are you depressed whereas everything is fine in your relationship
relationship - फोटो : Pixabay
आपके शादीशुदा रिश्ते में सब कुछ ठीक है। आपका साथी आपसे प्यार भी करता है और आपकी देखभाल भी करता है। लेकिन कुछ तो है जिसकी कमी की वजह आप हमेशा उदास या फिर नाराज रहती है। आपका साथी कुछ भी कर ले, लेकिन आपको कोई खुशी नहीं मिलती तो सावधान हो जाइए। ऐसे में गलती आपके जीवनसाथी की नही बल्कि आपकी है। आइए जानने की कोशिश करें कि वो कौन सी बातें है जो इन सब कारण के लिए जिम्मेदार हैं।

 

why are you depressed whereas everything is fine in your relationship
relationship
आपकी सोच है जिम्मेदार
बहुत बार ऐसा होता है कि लोग अपने जीवनसाथी को लेकर कुछ ज्यादा ही उम्मीदें पालने लगते हैं। उनको लगता है कि उनका साथी अगर उनकी प्यार या देखभाल कर रहा है तो वो सिर्फ उसका फर्ज है। माना कि ये बात सही है लेकिन फिर भी आपको उसकी छोटी बड़ी हर बात के लिए उसे धन्यवाद जरुर करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो इसमें आपकी सोच जिम्मेदार है और आपके उदासी और दुख को कम करने का किसी के पास कोई ईलाज नहीं है।

 

why are you depressed whereas everything is fine in your relationship
relationship
सोशल मीडिया भी है एक कारण
आजकल लोग सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहते हैं अपने जीवन के छोटे बड़े हर पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। बहुत बार महिलाएं दूसरों की ऐसी तस्वीरों को देखकर अपने जीवन की भी वैसी ही कल्पना करने लगती है। अपने जीवन की सच्चाई को समझें बिना अपने साथी के साथ उनके रिश्ते में उदासी और तनाव का कारण बनता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
why are you depressed whereas everything is fine in your relationship
relationship
समय की कमी 
कभी कभी जीवन में काम के बोझ के कारण दो लोग एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अकेलेपन के कारण उदास होना लाजिमी है। क्योंकि रिश्ते में प्यार और अपनेपन के साथ ही एक दूसरे का साथ भी बहुत जरुरी होता है।

 

विज्ञापन
why are you depressed whereas everything is fine in your relationship
relationship
भावनाओं को न जाहिर करना

जब आप अपने साथी से बहुत प्यार करते हैं तो उसकी छोटी बड़ी किसी भी गलती को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मन ही मन उस गलती को लेकर गुस्सा करते हैं। अपनी इन्हीं भावनाओं को जाहिर न कर पाने के कारण आपके अंदर साथी के लिए एक गुस्सा और तनाव भर जाता है और आप हमेशा उदास रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed