Jaunpur News: चार साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला, आरोपी का डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया नमूना
Jaunpur News: चार साल की बच्ची से स्कूल बस के परिचारक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले में जांच को लेकर आरोपी का नमूना डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल की प्ले ग्रुप की चार साल बच्ची के साथ स्कूल बस के परिचारक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। जिस बस में बच्चों की सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकर लगा था, उसी में घटना हुई। मेडिकल जांच की रिपोर्ट में बच्ची के साथ अपराध किए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, परिजन मासूम के भविष्य के लिए चिंतित हैं। वह पढ़ने के लिए स्कूल नहीं गई और सहमी हुई है।
सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने मामले में डीएनए टेस्ट के लिए नमूना संग्रहित करके परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जल्द ही मामले में चार्जशीट लगाई जाएगी। आरोपी को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक में सुनवाई की कोशिश कराई जाएगी।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में खारौना गांव निवासी आरोपी परिचारक रोहित चौहान को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक बस प्ले ग्रुप से कक्षा दो तक के बच्चों को लेकर निकली थी। चार साल बच्ची को घर पहुंचाने के बाद परिचारक चला गया।
परिजनों के सामने पहुंचते ही बच्ची रोने लगी और पूछने पर कंडक्टर अंकल का नाम लेने लगी। बच्ची की हालत देखकर परिजन उसे तत्काल स्कूल लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। स्कूल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। बस की फोरेंसिक जांच भी कराई गई है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई है। आरोपी का डीएनए परीक्षण कराने के लिए नमूना लिया गया है और मामले की जांच जारी है। स्कूल प्रबंधन घटना के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, आरोपी की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही विवेचना कर चार्जशीट लगाई जाएगी।