फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If there's an accident with the shock machine, the revenue officer and the revenue inspector will be responsible

Jaunpur News: झटका मशीन से हादसा हुआ तो लेखपाल-राजस्व निरीक्षक होंगे जिम्मेदार

Fri, 14 Aug 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
If there's an accident with the shock machine, the revenue officer and the revenue inspector will be responsible
संवाद न्यूज एजेंसी मड़ियाहूं। खेतों और आबादी के आसपास जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे झटका मशीनों के लिए तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार मड़ियाहूं रविरंजन कश्यप ने क्षेत्र के सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में कहीं भी झटका मशीन लगी मिले तो उसे तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि झटका मशीन से किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने राजस्वकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और खेतों, रास्तों तथा आबादी के आसपास लगाए गए ऐसे उपकरणों को हटवाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि कई स्थानों पर किसान जंगली जानवरों और छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर बिजली प्रवाहित तार अथवा झटका मशीन लगा देते हैं। इससे खेतों के आसपास आने-जाने वाले लोगों और पशुओं के करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। ऐसे मामलों में हादसा होने की आशंका रहती है। तहसीलदार ने राजस्वकर्मियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर झटका मशीनों की जानकारी जुटाएं। उन्हें हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article