{"_id":"5d2eb1318ebc3e6d1525a16f","slug":"top-emojis-to-use-in-text-messages-to-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Emoji Day: रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाना है तो ये ईमोजी भेजें, प्यार में बदल जाएगा गुस्सा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
World Emoji Day: रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाना है तो ये ईमोजी भेजें, प्यार में बदल जाएगा गुस्सा
इमोजी ने हमारी भावनाओं के संप्रेषण को ही बदल दिया है। इमोजी के जरिए हम अपने गुस्से, प्यार और लगाव को बेहद आसानी से व्यक्त कर देते हैं। अपने ज्यादा लिखने और कहने की जरूरत नहीं होती, एक इमोजी हमारी पूरी संवेदनाओं को व्यक्त कर देता है। स्मार्टफोन ने इमोजी के जरिए भावनाओं के संप्रेषण को और आसान बना दिया है। तरह-तरह के इमोजी के जरिए हम अपनी व्यस्तता से लेकर हंसी, खुशी और उदासी हर चीज को व्यक्त कर सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका नाराज है तो आप इमोजी के जरिए उसे आसानी से मना सकते हैं।
2 of 6
इमोजी
- फोटो : pixabay
आप अपनी गर्लफ्रेंड को क्लासिक स्माइल्स भेज सकते हैं। ये इमोजी इस बात को बेहद मजबूती से व्यक्त करते हैं कि आप अपनी प्रेमिका को याद कर रहे हैं। सुबह उठते ही आप इस तरह के इमोजी को अपनी प्रेमिका और गर्लफ्रेंड को भेज सकते हैं।
3 of 6
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
अगर आप रोमांटिक मूड में हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड को विंकी फेस वाले इमोजी भेज सकते हैं। आपको लंबा चौड़ा मैसेज लिखने की जरूरत नहीं है। आप अपने रोमांटिक भावनाओं को विंकी फेस इमोजी के जरिए आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। ये ईमोजी आपकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमोजी
- फोटो : pixabay
आप अपनी गर्लफ्रेंड को याद कर रहे हैं तो हर्ट आईज इमोजी भेज सकते हैं। ये ईमोजी बेहद प्यारे होते हैं और एकदम से हमारी भावनाओं को एक-दूसरे से जोड़ देते हैं। इन इमोजी के जरिए आपकी रूठी हुई गर्लफ्रेंड मान जाएगी और उसका गुस्सा, प्यार में बदल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
रिश्ता
आप अपनी गर्लफ्रेंड को किसी फेस वाले इमोजी भेज सकते हैं। इन इमोजी से आपकी प्रेमिका खुश हो जाएगी। इस तरह आप तरह-तरह के इमोजी के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं। दरअसल, हम आज जिन इमोजी के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं और इसे सेलिब्रेट करने के लिए वर्ल्ड इमोजी डे मनाते हैं, इसकी शुरुआत सबसे पहले जेरेमी बर्ग ने की थी। साल 2014 से ही हर साल वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।