{"_id":"6a7ec89c169ee62c9100f168","slug":"video-video-shakashhaka-ka-kama-ka-lkara-saravathaya-vathayalya-ka-chhatara-ka-paratharashana-saugdhaka-jama-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिक्षक की कमी को लेकर सर्वोदय विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिक्षक की कमी को लेकर सर्वोदय विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम
पारा थाना क्षेत्र में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पारा पुलिस छात्रों को समझाने और यातायात सुचारु कराने में जुटी रही।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि विद्यालय में करीब 450 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए महज सात शिक्षक हैं। छात्रों ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।
इसी समस्या को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने छात्रों की समस्या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा देते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कोशिश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।