फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पत्नी का ज्यादा कमाना क्या रिश्तों में ला देता है खटास? अध्ययन की रिपोर्ट ने उठाए सवाल

Sat, 18 Jan 2025 07:34 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 18 Jan 2025 07:34 PM IST
सार

पहले ज्यादातर परिवारों में पुरुष ही मुख्य रूप से कमाते थे, और महिलाएं घर की देखभाल करती थीं। मगर अब समय बदल गया है। आज के दौर में कई महिलाएं भी अपने पति से ज्यादा कमा रही हैं। इसी पर एक स्टडी सामने आई है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
 

विज्ञापन
Wife higher salary can lead to sourness in relationships revel in a study in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : freepik

Relationship Tips: पुराने समय में, पुरुषों का काम बाहर जाकर पैसा कमाना होता था, और महिलाओं का काम घर की देखभाल करना। यह सोच काफी समय तक चली। लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। आजकल कई महिलाएं अपने पति से ज्यादा कमा रही हैं। एक नए अध्ययन में देखा गया है कि जब पत्नि अपने पति से ज्यादा कमाती हैं तो इसका असर उनके रिश्ते और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस अध्ययन के मुताबिक, दुनिया भर में ऐसे जोड़े बढ़ रहे हैं जहां पत्नियां अपने पतियों से ज्यादा कमाती हैं। खासकर अमेरिका और स्वीडन जैसे देशों में ऐसे मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। 2000 के दशक की शुरुआत से ऐसे जोड़ों की संख्या में 25% की बढ़ोतरी हुई है।

Wife higher salary can lead to sourness in relationships revel in a study in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : freepik

इंग्लैंड की डरहम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने स्वीडन में कुछ विवाहित जोड़ों पर रिसर्च की। उन्होंने 2021 में शादी करने वाले जोड़ों को चुना, जिनकी औसत उम्र 37 साल थी। वैज्ञानिकों ने इन जोड़ों को 10 साल तक देखा, या तब तक जब तक उनका तलाक नहीं हो गया (जो कि लगभग 20% जोड़ों में हुआ)। इस रिसर्च में एक चिंता की बात सामने आई कि जब पत्नी पति से ज्यादा कमाती है, तो पति और पत्नी दोनों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन पतियों पर इसका ज्यादा असर होता है।

Wife higher salary can lead to sourness in relationships revel in a study in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : freepik

रिसर्च में पाया गया कि ऐसे जोड़ों में मानसिक समस्याएं होने की संभावना 8% तक बढ़ जाती है, और सिर्फ पुरुषों में यह संभावना 11% तक बढ़ जाती है। ज्यादातर पतियों में नशीली चीजों का सेवन करने की समस्या देखी गई, वहीं पत्नियों में तनाव ज्यादा पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife higher salary can lead to sourness in relationships revel in a study in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : freepik

क्यों होता है ऐसा?
आम तौर पर ज्यादा पैसे होने से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, क्योंकि वे बेहतर जिंदगी जी पाते हैं। लेकिन जब सिर्फ पत्नी ज्यादा कमाती है, तो यह बात पुरुषों के मन पर बुरा असर डालती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कमाई सिर्फ पैसों की बात नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में ताकत की बात भी है। जब पत्नी ज्यादा कमाती है, तो पति को लगता है कि उसकी अहमियत कम हो गई है या उसका आत्मविश्वास कम हो गया है। इसी वजह से वे नशीली चीजों का सहारा लेने लगते हैं।

विज्ञापन
Wife higher salary can lead to sourness in relationships revel in a study in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : freepik

अब ऐसा नहीं है कि सिर्फ पुरुष ही परेशान रहते हैं महिलाएं भी परेशान रहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पति उनका उतना साथ नहीं दे रहे हैं जितना देना चाहिए। कहीं न कहीं यह सब पुरानी सोच की वजह से होता है, जहां पितृसत्तात्मक मानसिकता की परछाई देखने को मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed