फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों के चेहरों और बातों को याद रखने में महिलाएं होती हैं अव्वल और पुरुष फिसड्डी, शोध का दावा

Fri, 14 Jun 2019 12:10 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 14 Jun 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Women are better than men at remembering words and faces
मेमोरी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आपको पता है कि महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले लोगों को लंबे वक्त तक याद रखती हैं। महिलाओं की याददाश्त चेहरे को पहचानने और लोगों की बातों को याद रखने के मामले में पुरुषों से ज्यादा तेज होती है। किसी भाषण, लोगों की कही गई बात और किसी व्यक्ति का चेहरा याद रखने के मामले में महिलाएं, पुरुषों से अव्वल होती हैं। जबकि पुरुष इस मामले में फिसड्डी साबित होते हैं। एक नए शोध में यह दावा किया गया है।

 

Women are better than men at remembering words and faces
याददाश्त - फोटो : सोशल मीडिया

शोध का कहना है कि महिलाएं ज्यादा वक्त तक लोगों को याद रखती हैं। उनकी कही गई बातों को भूलती नहीं हैं। अगर आप महिलाओं से कोई संवाद कर रहे हैं तो वह उसके शब्दों को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वक्त तक याद रखती हैं। महिलाओं की चीजों को याद रखने की क्षमता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है।
 

Women are better than men at remembering words and faces
याददाश्त - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अलग-अलग तरह की मेमोरी होती है जो मनुष्य को जीवित रखती है और जिसकी वजह से मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। इन्हीं में से एक मेमोरी 'एपिसोडिक' होती है जिसे प्रासांगिक याददाश्त कहते हैं। एपिसोडिक मेमोरी की वजह से ही हम घटनाओं और व्यक्तियों को याद रखते हैं। हर व्यक्ति विभिन्न तरह की एपिसोडिक मेमोरी को एक जैसा याद नहीं रख पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women are better than men at remembering words and faces
याददाश्त

महिलाओं की एपिसोडिक मेमोरी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। यही वजह है कि वह व्यक्तियों और घटनाओं को ज्यादा वक्त तक याद रखती हैं। स्वीडन के सोलन में स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में हुए शोध में यह जानकारी दी गई है। शोध का निष्कर्ष जरनल साइकोलॉजिकल बुलेटिन में प्रकाशित हुआ है। 

 

विज्ञापन
Women are better than men at remembering words and faces
memory
इस शोध से जुड़े हुए प्रोफेसर एजेंटा हर्लिटज्ड का कहना है कि शोध को करने के लिए साल 1973 से लेकर 2013 तक के 617 स्टडी का अध्ययन किया गया। इस शोध में 12 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।  शोध में निष्कर्ष निकला कि महिलाओं की एपिसोडिक मेमोरी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेज होती है। इसी वजह से महिलाएं किसी भी भाषण और चीजों को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अच्छी तरह से याद रख पाती हैं। महिलाएं किसी का चेहरा और तस्वीर को लंबे वक्त तक याद रख सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed