{"_id":"5d306a118ebc3e6d063027d4","slug":"you-know-these-things-for-good-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते को बनाना चाहते हैं खुशनुमा तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते को बनाना चाहते हैं खुशनुमा तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
Fri, 19 Jul 2019 10:31 AM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्यार भरे खूबसूरत रिश्ते की कल्पना तो हर कोई करता है लेकिन जब इस रिश्ते में किसी तरह की कोशिश की बात आती है तो चाहे लड़की हो या लड़का दोनों ही पीछे हट जाते हैं। और चाहते हैं कि उसका जीवनसाथी ही सारे प्रयास करें। अगर आप भी इन्हीं लोगों की श्रेणी में आती है तो ये बातें आपके जीवन में बहुत काम आने वाली हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं जिनको ध्यान में रखने से आपके रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आएगी
रिलेशनशिप
भरोसा होना चाहिए रिश्ते में
जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका सारा ध्यान और वक्त चाहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा संभव नहीं हो पाता क्योंकि इंसान एक सामाजिक प्राणी है और उसे समाज के अन्य लोगों के साथ भी ताल्लुक बना कर रखना पड़ता है। इसलिए अगली बार अपने जीवनसाथी के ऊपर शक करने से पहले उसकी सामाजिक स्थिति के बारे में जरुर सोच लिजिएगा। हो सकता है जिसको आप शक का नाम दे रहीं हो वो उसके काम का बस एक हिस्सा हो।

relationship
थोड़े समझौते तो कर सकते हैं
जरुरी तो नहीं केवल महिलाएं ही किसी रिश्ते में समझौता करें। पुरुष होने के बाद भी अगर आप जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर समझौता करते हैं तो इससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता आएगी। किसी भी रिश्ते में झुकने से आप छोटे नहीं होते हैं बल्कि ऐसा करने से सामने वाले की नजर में आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी।

- फोटो : file photo
गलतफहमी को दूर करें
किसी बात को लेकर अपने जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को न पालें। कोई बात अगर आपसे कही जा रही है तो बिना उस बात को पूरी तरह से समझे जीवनसाथी के बारे में कोई राय न बनाएं। गलतफहमी के साथ रिश्ते को निभाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि बात करके उसे दूर किया जाए।
विज्ञापन
रिश्ता
मन में न रखें बात को
यह बात हमारी पिछली ही बात से जुड़ी हुई है क्योंकि किसी गलतफहमी की पहली सीढ़ी होती है अपने साथी के साथ भावनाओं को न जाहिर करना। बात करने से मन के सारे गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ प्यार भरे रिश्ते के लिए जरूरी है कि उसके सामने अपने प्यार का इजहार जरूर करें। आपका जीवनसाथी अंतर्यामी नहीं है जो आपके बिना कहे आपकी सारी मन की बातों को समझ जाएगा।