{"_id":"59d873f34f1c1b72548b6108","slug":"you-should-never-add-your-boss-on-social-media-such-as-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बॉस को फेसबुक पर नहीं भेजनी चाहिए फ्रेंड रिक्वेस्ट, जान लें वजह","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अपने बॉस को फेसबुक पर नहीं भेजनी चाहिए फ्रेंड रिक्वेस्ट, जान लें वजह
Sun, 08 Oct 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो आज कल हर कोई अपने ऑफिस के कर्मियों को अपने फेसबुक की फ्रेंड लिस्ट में जोड़ता है, लेकिन कई बार उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। खैर सहकर्मियों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में फिर भी जोड़ा जा सकता है, लेकिन अपने बॉस को भूलकर भी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें। ये बात एक सर्वे कह रही है। कुछ समय पहले हुए एक सर्वे के अनुसार फेसबुक पर अपने बॉस को फ्रेंड नहीं बनाना चाहिए। जानिए इसके पीछे का कारण
सोडाहेड और यू टेल द्वारा करवाए गए इस सर्वे में 722 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें से 81 फीसदी लोगों का यही कहना था कि बॉस को फेसबुक पर फ्रेंड नहीं बनाना चाहिए। सर्वे में 25 से 34 साल की उम्र वाले लोग इसमें शामिल थे।
3 of 5
लोगों का मनाना है कि फेसबुक पर एक्टिव होने के बाद आपसे जुड़े सभी लोगों को आपकी एक्टिविटीज के बारे में पता चलता है। वहीं जब आपका बॉस आपकी फ्रेंड लिस्ट में हो तो उसे भी आपसे जुड़ी हर जानकारी मिलती रहती है। आमतौर पर लोग नहीं चाहते कि उनके बारे में उनके बॉस को बहुत ज्यादा कुछ पता चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमतौर पर लोग ऑफिस में प्रोफेशनल रहना और बॉस से डिस्टेंस ही रखना पसंद करते हैं। यदि आपके सहयोगी और आपके बॉस आपके बीते 5 सालों के बारे में जानते हैं तो वो आपको निजी तौर पर काफी करीब से जानने लगते हैं।
इतना ही नहीं लोग ये भी नहीं चाहते कि उनकी लास्ट नाइट की पार्टी या मस्ती की फोटो बॉस देखें। वो अपनी ये फोटो दूसरे दोस्तों को दिखाना चाहते हैं। अगर आप ऑफिस टाइम में फेसबुक पर सक्रिय हैं तो इसका अंदाजा आपके बॉस को लग सकता है। ऐसे में ये भी संभव है कि आपको नौकरी से हाथ धोना पड़े।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।