फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: 'सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा', गणतंत्र दिवस पर भेजें ये गौरवपूर्ण शुभकामना संदेश

Fri, 26 Jan 2024 08:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Jan 2024 08:40 AM IST
सार

यहां गणतंत्र दिवस के कुछ खास देशभक्ति संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें प्रियजनों को भेजकर शुभकामना दे सकते हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Messages Whatsapp And Facebook Status in Hindi
Republic Day 2024 Wishes - फोटो : amar ujala
Republic Day Wishes in Hindi: आजाद भारत का सबसे गौरवशाली दिन गणतंत्र दिवस है। गणतंत्र दिवस को एक तरह से भारत का जन्मदिन माना जा सकता है, जब संविधान लागू होने के बाद भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बना। 26 जनवरी 1950 को देश में अपना संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था। तब से हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। इस दिन राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख यानी राष्ट्रपति राजपथ से तिरंगा फहराते हैं और देश को नमन करते हैं। उनके साथ ही हर देशवासी भी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं और राष्ट्रगान गाकर आजादी की जंग में शहीद हुए क्रांतिकारियों और देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सिपाहियों को सलामी देते हैं। 


गणतंत्र दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और एक भारतीय होने पर गर्व महसूस करा सकते हैं। यहां गणतंत्र दिवस के कुछ खास देशभक्ति संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें प्रियजनों को भेजकर शुभकामना दे सकते हैं।
Republic Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Messages Whatsapp And Facebook Status in Hindi
Republic Day Wallpapers - फोटो : amar ujala

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Messages Whatsapp And Facebook Status in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Messages Whatsapp And Facebook Status in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

झुककर करो उनको सलाम 
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Republic Day 2024 Wishes Quotes Wallpapers Messages Whatsapp And Facebook Status in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

हर एक दिल में हिंदुस्तान है
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed