Republic Day Deshbhakti Geet: 26 जनवरी 1950 को भारत ने खुद को संविधान के जरिए एक गणराज्य घोषित किया था। गणतंत्र दिवस का ये दिन देशभक्ति जाहिर करने का मौका देता है। गीतों, कविताओं और शायरी के रूप में आप देशप्रेम को बाहर जाहिर कर सकते हैं। जब “ऐ मेरे वतन के लोगों” गूंजता है या “सारे जहां से अच्छा” होंठों पर आता है, तो शब्दों से पहले भाव खड़े हो जाते हैं।
Republic Day Patriotic Songs: ये देशभक्ति गीत और राष्ट्रगान भर देंगे हर दिल में तिरंगे का जोश
Desh Bhakti Geet: देशभक्ति गीत की एक पंक्ति, एक अंतरा या एक शेर कभी-कभी पूरे राष्ट्र का मनोबल बढ़ा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर शब्दों को तिरंगे का रंग दीजिए, ताकि आने वाली पीढ़ी समझ सके कि आज़ादी केवल इतिहास नहीं, जिम्मेदारी भी है।
वो भारत देश है मेरा
जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा।
जहां सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा।
सारे जहां से अच्छा
सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा।
हम बुलबुले हैं इसके, यह गुलिस्तां हमारा।
मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन हैं हिंदोस्तां हमारा।
झंडा ऊंचा रहे हमारा
विजय विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
जान से प्यारा हिंदुस्तान हमारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
राष्ट्रगान
जन-गण-मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब-सिन्धु-गुजरात-मराठा
द्राविड़-उत्कल-बंग।
विध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तब शुभ नामे जागे, तब शुभ आशिष मांगे
गाहे तब जय-गाथा।
जन-गण-मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे।।