सब्सक्राइब करें

Republic Day 2026: बच्चों में देशप्रेम जगाने के आसान तरीके क्या हैं ? एक क्लिक में जानें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 Jan 2026 04:58 PM IST
सार

Tips to Raise Children: इस गणतंत्र दिवस अपने बच्चे को देशप्रेम सिखाएं। उसके लिए यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2026 Teach Kids Patriotism: Tips to Raise Responsible and Ideal Citizens
बच्चों को बनाना है आदर्श नागरिक तो सिखाएं देशप्रेम, अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Adobe stock

Tips to Raise Children: आज के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल, टीवी और इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, ऐसे में उनमें देशप्रेम की भावना विकसित करना माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी बन जाती है। अगर बचपन से ही बच्चों को देश के इतिहास, बलिदानों और राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्व समझाया जाए, तो वे बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।



गणतंत्र दिवस के मौके पर छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों के मन में तिरंगे, राष्ट्रगान और देश के प्रति सम्मान की भावना जगाई जा सकती है। इस दिन को सिर्फ छुट्टी के रूप में नहीं, बल्कि सीख और संस्कार के दिन के रूप में मनाना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप इस गणतंत्र दिवस अपने बच्चे को देशप्रेम सिखा सकते हैं।

Trending Videos
Republic Day 2026 Teach Kids Patriotism: Tips to Raise Responsible and Ideal Citizens
इतिहास के बारे में बताएं - फोटो : अमर उजाला
 इतिहास के बारे में बताएं
 
  • सबसे पहले बच्चों को भारत के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताएं। 
  • उन्हें समझाएं कि आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे कई वीरों और शहीदों का बलिदान है। 
  • महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तित्वों की कहानियां बच्चों को प्रेरित करती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2026 Teach Kids Patriotism: Tips to Raise Responsible and Ideal Citizens
तिरंगे के बारे में बताएं - फोटो : Adobe Stock
तिरंगे के बारे में बताएं
 
  • सबसे पहले तो अपने बच्चों को तिरंगे का सम्मान करना सिखाएं। 
  • उन्हें बताएं कि तिरंगे के तीनों रंग क्या दर्शाते हैं और अशोक चक्र का क्या महत्व है।
  • ये भी समझाएं कि झंडा फहराते समय और राष्ट्रगान के दौरान कैसे अनुशासन और सम्मान दिखाया जाता है।

 
Republic Day 2026 Teach Kids Patriotism: Tips to Raise Responsible and Ideal Citizens
संविधान और गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं - फोटो : Adobe Stock
संविधान और गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं
 
  • संविधान और गणतंत्र दिवस का महत्व बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार समझाएं। 
  • उन्हें बताएं कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को समान अधिकार मिलते हैं।
  • उन्हें बताएं कि संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
विज्ञापन
Republic Day 2026 Teach Kids Patriotism: Tips to Raise Responsible and Ideal Citizens
एकता का भाव विकसित करें - फोटो : Adobe stock
एकता का भाव विकसित करें
 
  • बच्चों में एकता और विविधता का भाव विकसित करें। 
  • उन्हें सिखाएं कि भारत में अलग-अलग भाषा, धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं लेकिन हम सब एक देश के नागरिक हैं।
  • हम सभी भारतीय हैं, इसलिए हमारे बीच एकता है। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed