सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma Home Tour: रोहित शर्मा का 40 करोड़ का ड्रीम हाउस; अंदर से इतना लग्जरी, देखते रह जाएंगे आप

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 08 Apr 2026 05:11 PM IST
सार

रोहित शर्मा का घर मुंबई में स्थित एक लग्ज़री अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसमें शानदार इंटीरियर, समुद्र का व्यू और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma 40 Crore Luxury Home Tour Inside His Dream House & Interiors Disprj
रोहित शर्मा के घऱ की तस्वीरें - फोटो : Instagram/rohitsharma45

 

Rohit Sharma Ke Ghar Ki Tasveeren: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा न केवल अपने खेल के लिए बल्कि अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी बल्लेबाजी जितनी शानदार है, उतना ही शानदार उनका सपनों का घर भी है। मुंबई के पॉश इलाके में स्थित उनका यह आलीशान घर किसी महल से कम नहीं है।

करीब 40 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह घर आधुनिक डिजाइन, शानदार इंटीरियर और बेहतरीन लोकेशन के लिए जाना जाता है। यहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है, जो इस घर को और खास बनाता है।

रोहित शर्मा का आलीशान घर सिर्फ एक रहने की जगह नहीं, बल्कि उनकी सफलता और स्टाइल का प्रतीक भी है। घर का हर कोना उनकी पसंद और क्लास को दर्शाता है, चाहे वह लिविंग एरिया हो, बेडरूम या फिर बालकनी हो।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एक क्रिकेट सुपरस्टार का घर अंदर से कैसा दिखता है, तो आइए करते हैं रोहित शर्मा के लग्जरी ड्रीम हाउस का होम टूर।

Trending Videos
Rohit Sharma 40 Crore Luxury Home Tour Inside His Dream House & Interiors Disprj
रोहित शर्मा के घऱ की तस्वीरें - फोटो : Instagram/rohitsharma45

शानदार लोकेशन पर है रोहित शर्मा का घर

रोहित शर्मा का घर मुंबई के एक प्रीमियम इलाके में स्थित है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। यह लोकेशन इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाती है। वर्ली के अहूजा टावर्स में उनका चार बीएचके अपार्टमेंट है। 53 मंजिल की इस बिल्डिंग के 29वें मजिंल में उनका घर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma 40 Crore Luxury Home Tour Inside His Dream House & Interiors Disprj
रोहित शर्मा के घऱ की तस्वीरें - फोटो : Instagram/rohitsharma45

लिविंग रूम में दिखता है रॉयल टच

घर का लिविंग एरिया बेहद बड़ा और खूबसूरती से सजाया गया है। मॉडर्न फर्नीचर, सॉफ्ट लाइटिंग और मिनिमल डिजाइन इसे क्लासी लुक देते हैं। आटोमेशन सिस्टम से लैश इस घऱ में लाइटिंग, टेंपरेचर कंट्रोल की सुविधा है।

Rohit Sharma 40 Crore Luxury Home Tour Inside His Dream House & Interiors Disprj
रोहित शर्मा के घऱ की तस्वीरें - फोटो : Instagram/rohitsharma45

बेडरूम और बच्चे के लिए स्पेस

बेडरूम का इंटीरियर बेहद सुकून देने वाला है। यहां आराम और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिलता है, जो इसे खास बनाता है। उनके घर में बच्चों के लिए एक प्ले स्पेस भी है। घर का किचन पूरी तरह से मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। वहीं डाइनिंग एरिया परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए डिजाइन किया गया है।
 

विज्ञापन
Rohit Sharma 40 Crore Luxury Home Tour Inside His Dream House & Interiors Disprj
रोहित शर्मा के घऱ की तस्वीरें - फोटो : Instagram/rohitsharma45

बालकनी से दिखता है खूबसूरत नजारा

इस घर की बालकनी सबसे खास है, जहां से शहर और समुद्र का शानदार व्यू देखने को मिलता है। यह जगह रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट है। घर के सामने अरब सागर और मुंबई का आसमान, दोनों ही बेहद खूबसूरत दिखता है। यहां रोहित का वर्कआउट एरिया भी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed