Rohit Sharma Net Worth : आईपीएल 2025 के दौरान 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस फैसले के बावजूद, "हिटमैन" क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। मैदान के बाहर उनकी शानदार जीवनशैली और कुल संपत्ति लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। आईपीएल में उनकी अच्छी खासी कमाई, बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर मुंबई में उनके विशाल अपार्टमेंट और महंगे कार कलेक्शन तक रोहित की सफलता की कहानी क्रिकेट के मैदान से कहीं आगे बढ़ चुकी है। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।
Rohit Sharma Net Worth 2025: रोहित शर्मा हैं कितने अमीर, जानिए सन्यांस के बाद हिटमैन की कमाई
Rohit Sharma Net Worth आईपीएल में उनकी अच्छी खासी कमाई, बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर मुंबई में उनके विशाल अपार्टमेंट और महंगे कार कलेक्शन तक रोहित की सफलता की कहानी क्रिकेट के मैदान से कहीं आगे बढ़ चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा की सैलरी
रोहित शर्मा सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। 2025 के आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम में अपना स्थान बरकरार रखा। आईपीएल से रोहित 16.3 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई करते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के साथ रोहित का A+ करार है। बीसीसीआई से रोहित शर्मा सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये प्राप्त करते हैं, जबकि उनकी वनडे मैच की फीस 6 लाख रुपये और टी20 मैच की फीस 3 लाख रुपये है।
रोहित शर्मा मुंबई के पॉश वर्ली इलाके में रहते हैं। यहां आहूजा टावर्स की 29वीं मंजिल पर रोहित शर्मा का 6000 वर्ग फुट का आलीशान पेंटहाउस है। इस 4 बीएचके अपार्टमेंट की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है, जिसे न्यूयॉर्क और सिंगापुर की दिग्गज कंपनियों ने डिजाइन किया है।रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ इस घर में रहते हैं। उनके घर के सामने अरब सागर और मुंबई का आसमान, दोनों ही बेहद खूबसूरत दिखता है। इसके पहले रोहित का लोनावला में 5.25 करोड़ का एक शानदार घर था।
रोहित शर्मा के पास शानदार कारें
रोहित शर्मा का कार कलेक्शन लग्जरी और पावर को दर्शाता है। उनकी बेशकीमती संपत्तियों में लेम्बोर्गिनी उरुस शामिल है, जिसकी कीमत 4.18 करोड़ रुपये है। उनके गैराज में एक मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास 350डी खड़ी है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। वहीं रोहित शर्मा के पास लगभग डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज जीएलएस 400डी, 1.79 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू एम5 और 2.80 करोड़ रुपये की एक रेंज रोवर एचएसई एलडब्ल्यूबी भी है।
रोहति शर्मा की कमाई का जरिया और नेट वर्थ
आईपीएल और बीसीसीआई की फीस के अलावा रोहित शर्मा कई माध्यमों से मोटी कमाई करते हैं। मैदान के बाहर रोहित शर्मा ब्रांड एंडोर्समेंट से लगातार मोटी रकम कमा रहे हैं, जो उनकी नेटवर्थ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। हर एंडोर्समेंट के लिए रोहित शर्मा लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज हैं । वह कई प्रतिष्ठित ब्रांडों का प्रचार करते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा रियल स्टेट में भी निवेश करते हैं।
भारत के सबसे धनी क्रिकेटरों में से एक रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 218 करोड़ रुपये आंकी जाती है। यह आंकड़ा उनके रणनीतिक निवेश, ब्रांड सहयोग और क्रिकेट और गैर-क्रिकेट दोनों माध्यमों से होने वाली कमाई का परिणाम है।