सब्सक्राइब करें

Rose Day 2021: गुलाब के हर रंग के होते हैं अलग मायने, किसी को भी सोच समझकर दें ये फूल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 07 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Rose Day 2021 significance of different colored roses
रोज डे 2021 - फोटो : Pixabay

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत तो सात फरवरी से ही हो जाती है, जिसे 'वैलेंटाइन वीक (सप्ताह)' कहा जाता है। सात फरवरी को 'रोज (गुलाब) डे' के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रेमी जोड़े हों या दोस्त या फिर कोई खास व्यक्ति, वो गुलाब का फूल देकर अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करते हैं। वैसे तो गुलाब का फूल कई रंगों का होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग के अलग-अलग मायने होते हैं? आप किसी को भी कोई भी गुलाब नहीं दे सकते हैं। आइए जानते हैं गुलाब का हर रंग क्या कुछ कहता है... 

Trending Videos
Rose Day 2021 significance of different colored roses
रोज डे 2021 - फोटो : Pixabay

लाल गुलाब 

  • इस रंग के गुलाब को तो प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी से सच्चे दिल से प्यार करते हैं और उसे अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं या प्यार का अहसास कराना चाहते हैं, तो उसे लाल रंग का गुलाब देना सही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Day 2021 significance of different colored roses
रोज डे 2021 - फोटो : Pixabay

गुलाबी (पिंक) गुलाब 

  • अगर आप किसी की खूबसूरती की तारीफ करना चाहते हैं या किसी को पसंद करने लगे हैं, तो उसे गुलाबी (पिंक) रंग के गुलाब का फूल दे सकते हैं। इसके अलावा आप किसी दोस्त को उसकी दोस्ती के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं, तो उसके लिए भी पिंक गुलाब सही होता है। 
Rose Day 2021 significance of different colored roses
रोज डे 2021 - फोटो : Pixabay

पीला गुलाब 

  • अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत करने के लिए आप उसे पीले रंग का गुलाब दे सकते हैं, क्योंकि इस गुलाब को दोस्ती और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आप अपने दोस्तों को भी पीले रंग का गुलाब दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Rose Day 2021 significance of different colored roses
रोज डे 2021 - फोटो : Pixabay

नारंगी (ऑरेंज) गुलाब  

  • अगर किसी के प्रति आपके मन में कुछ भावनाएं हैं यानी अगर आप किसी को दिल से पसंद करने लगे हैं, तो उसका इजहार करने के लिए आप उसे नारंगी (ऑरेंज) रंग का गुलाब दे सकते हैं। दरअसल, इस रंग का गुलाब मन की इच्छा को बताने का काम करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed