सब्सक्राइब करें

खुश रहने के लिए अपना सकते हैं ये उपाय, जीवन में भर सकती हैं खुशियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
These tips can help you to be happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हम जब बात अधिकारों की करते हैं, तो इसमें एक अधिकार खुश रहने का भी आता है। भला कौन खुश नहीं रहना चाहता? लेकिन हमारे जीवन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी वजह से हमें खुशी बेहद दूर की चीज दिखाई देती है। कई बार खुशियां हमारे आसपास ही होती हैं, लेकिन हम या तो उन्हें पहचान नहीं पाते या फिर हम उनसे जाने-अनजाने दूर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुशी पाई जा सकती है, खुद को खुश रख जा सकता है और इसके कुछ टिप्स यानि उपाय हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनकी मदद से आप खुश रह सकते हैं, और आपका उदास जीवन फिर से खुशहाल हो सकता है।

Trending Videos
These tips can help you to be happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

बुरे लोगों से दूर रहें

  • आपके आसपास कुछ ऐसे लोग होंगे, जो बुरे या गलत होंगे। जिनके पास जाने से, बात करने से आपको सिर्फ दुखभरी बातें या चीजें सुनने को मिलती होंगी। अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं तो फिर आपको इनसे कोसों दूर रहने की जरूरत है। हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि बुरी चीजों और बुरे लोगों से दूरी बनाकर रहें, ताकि आप खुश रह सकें। इसके अलावा अपने समय के महत्व को पहचाने और इसे बिना किसी मतलब के बर्बाद न करें, क्योंकि ये समय ही जो आपको खुशी दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These tips can help you to be happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

वो काम करें, जिसे करने में हो खुशी

  • हमें हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपने मन को हमेशा शांत रखें, क्योंकि मन शांत रहेगा तो उसमें अच्छे विचार आएंगे जो आपकी खुशी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा आपको वो काम जरूर करना चाहिए, जिसे करने पर आपको खुशी मिलती हो। आपने अगर दफ्तर से काफी समय से छुट्टी नहीं ली है, तो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर खुद को समय दें। ऐसा करने से भी आपकी खुशी लौट सकती है, और हां ध्यान रहे कि आपको अपने क्रोध पर जरूर काबू पाना है।
These tips can help you to be happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पेड़-पौधे लगाएं

  • आप जो भी काम कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप अपने काम पर और अपने ऊपर विश्वास रखेंगे तभी लोग आपके काम की सराहना करेंगे जिसके कारण आप खुश हो सकते हैं। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में अहम रोल होता है। इसलिए अपने घर में, छत पर आदि आप पेड़-पौधे लगा सकते हैं। इससे आपके आसपास का वातावरण सुंदर और स्वच्छ बना रहेगा और आपका मन भी खुश रहेगा।
विज्ञापन
These tips can help you to be happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें

  • आपके जीवन में जितने भी खुशी के पल रहे हैं, उन यादों को समेटकर रखें। वहीं, आप इन यादों की फोटो को अपनी ऑफिस की टेबल के सामने या अपने घर के कमरे में लगा सकते हैं, ताकि इन्हें देखते ही आपको खुशी मिल सके। इसके अलावा आपके जीवन में चाहे कितनी भी बुरी घटनाएं घटी हों, लेकिन आपको हमेशा सकारात्मक पहलू पर ही ध्यान देना है। इससे आपके आसपास खुशी का माहौल बना रहेगा, जो आपको जीवन में खुश रखने का एक कारण हो सकता है।


नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed