हिचकी कभी भी किसी को आ सकती है, लेकिन हिचकी आने के पीछे जो कारण बताया जाता है उसे कई लोग हास्यपद मानते हैं क्योंकि कहा जाता है कि हिचकी आना मतलब किसी का याद करना लेकिन विज्ञान इस तरह की बातों को खारिज करता है। कई बार मौसम बदलने या शारीरिक परिवर्तन होने से हिचकी आने लगती है। पानी पी लेने और ध्यान भटका लेने के बावजूद भी हिचकी नहीं रूकती है, ऐसी स्थिति में व्यक्ति परेशान होने लगता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन उपायों को अपनाने से हिचकियां आना तत्काल बंद हो जाती है।
हिचकियों को रोकने के लिए अपनाएं ये एक से बढ़कर एक उपाय, नहींं होना पड़ेगा परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंह में उंगली डालें
हो सकता है यह तरीका आपको पढ़ने में ही बहुत अजीब लगे पर यकीन मानिए हिचकी रोकने के लिए यह एक बहुत ही शानदार तरीका है। अचानक से बहुत अधिक हिचकी आ रही है और कोई उपाय नहीं सूझ रहा है तो अपनी उंगलियों को मुंह में डालें। इस प्रक्रिया को करते वक्त बहुत अधिक जोर जबरदस्ती न करें अन्यथा आपको ठसका भी लग सकता है। धीरे से यह तरीका आजमाएं और तत्काल परिणाम देखें।
घुटनों को छाती तक मोड़ें
जैसे ही हिचकी आने लगे आप बैठ जाएं। बैठने के बाद अपने घुटनों को कुछ इस प्रकार मोड़ें कि वे छाती को छू लें। ऐसा करने से फेफड़ों पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों की सिकुड़न भी दूर हो जाती है। थोड़ी देर यदि आप इसी तरह बैठे रहेंगे तो आप खुद से पाएंगे कि आपकी हिचकी जो इतनी देर से आपको परेशान कर रही थी, वो बंद हो चुकी है।
शहद खा लें
छोटे बच्चों को जैसे ही हिचकी आने लगती है, उन्हें फौरन उंगली पर थोड़ा सा शहद लेकर चटा दिया जाता है और फिर वे पहले की तरह खेलने लगते हैं। इसी तरह यदि बड़ों को भी हिचकी आती है तो उन्हें शहद खा लेना चाहिए। हिचकी में शहद खाना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि अचानक से शरीर को मिलने वाली शहद की मिठास नर्व्स को संतुलित करती है।
आपने देखा होगा कि जो लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं, उन्हें जब अचानक से हिचकियां आने लगती हैं तो उन्हें नींबू के सेवन के लिए कहा जाता है। यदि आपको भी अचानक हिचकियां आ रही हैं और रूकने का नाम ही नहीं ले रही है तो नींबू का एक- चौथाई टुकड़ा लें और उसे मुंह में रख लें। थोड़ी देर नींबू को मुंह में रखने से ही हिचकी खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी और आपको राहत मिलेगी।