सब्सक्राइब करें

युवावस्था की दहलीज पर कदम रख रही बिटिया को जरूर समझाएं ये बातें, नहीं सताएगी चिंता

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 31 Jan 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
teach your teenager daughter this things in hindi
बेटी को आप दोस्त बनकर कुछ समझाइशें दें - फोटो : Social Media

बच्चे जब बड़े होते हैं तो माता-पिता सबसे अधिक उनके लिए चिंतित होते हैं। उन्हें हर पल यह डर सताता है कि कहीं उनकी परवरिश में कोई गलती तो नहीं हो रही है। परवरिश जब बेटी की हो तो दायित्व तो माता और पिता दोनों का ही होता है लेकिन मां के ऊपर जिम्मेदारी थोड़ी अधिक इसलिए भी होती है क्योंकि कई सारी बातें ऐसी होती हैं जो मां और बेटी के बीच ही सहज होती है इसलिए बहुत जरूरी है कि युवावस्था की दहलीज पर कदम रख चुकी बेटी को आप दोस्त बनकर कुछ समझाइशें दें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन बातों को आपको अपनी युवा बेटी को जरूर समझाना चाहिए।

Trending Videos
teach your teenager daughter this things in hindi
बेटी को कोई शारीरिक समस्या न हो - फोटो : dentalsky

पर्सनल हाइजीन की बातें
बच्ची अब बड़ी हो रही है और मां-बेटी का रिश्ता ही ऐसा होता है जिसमें वे एक-दूजे से हर तरह की बातें साझा कर सकती हैं इसलिए यह आपकी ही जिम्मेदारी है कि आप बच्ची को सही ढंग से यह बता सकें कि अपने शरीर का ध्यान किस तरह से रखना है। किन अंगों को किस तरह से रखा जाए ताकि बेटी को कोई शारीरिक समस्या न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
teach your teenager daughter this things in hindi
इन परिवर्तनों से घबराना नहीं है - फोटो : pixabay

परिवर्तनों के बारे में बताएं
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी बेटी को पहले से ही समझा दें कि आने वाले समय में उसके साथ कब- किस तरह के परिवर्तन हो सकते हैं और इन परिवर्तनों से घबराना नहीं है क्योंकि यह सभी शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आवश्यक होने के साथ ही खूबसूरत भी हैं। 

teach your teenager daughter this things in hindi
अकेला रहना भी पसंद करने लगते हैं - फोटो : pixabay

व्यवहारिकता पर जोर दें
बढ़ते बच्चे चिढ़चिढ़े होने के साथ ही अकेला रहना भी पसंद करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि कोई उन्हें समझ ही नहीं रहा है। इस उम्र में जो विचार उनके दिमाग में आते हैं उसके लिए कई बार उनके हार्मोंस भी जिम्मेदार होते हैं। इसलिए इस उम्र में बहुत जरूरी है कि आप उन्हें व्यवहारिक बनाने पर जोर दें। लोगों से मिलना-जुलना, बात आदि करना उन्हें सिखाएं। 

 

विज्ञापन
teach your teenager daughter this things in hindi
वह हर काम को अच्छे से कर सकती है - फोटो : Pixabay
काम करने का तरीका
बढ़ती बेटी हो या बेटा काम करना तो सभी को सिखाना ही चाहिए लेकिन कभी भी बेटी को काम करने के लिए यह न कहे कि वो लड़की है इसलिए उसे यह काम करना होगा, उसे समझाएं कि यह उसकी काबिलियत है कि वह हर काम को अच्छे से कर सकती है इसलिए घर और बाहर सभी के काम करना उसे सीखना चाहिए और काम का तरीका काम चलाऊ न होकर अपने आप में श्रेष्ठ हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed