Saif Ali Khan House: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हमला हुआ है, जिसमें सैफ अली खान घायल हो गए हैं। सैफ पर ये हमला उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ, जहां अज्ञात हमलावर पहले से छुपा हुआ था। सैफ अली खान पटौदी खानदान के 10वें नवाब हैं। बेशुमार संपत्ति के मालिक सैफ अली खान का हरियाणा के पटौदी में पैतृक महल है। हालांकि वह अपने परिवार के साथ मुंबई के पॉश इलाके में रहते हैं। मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में सैफ के साथ पत्नी करीना, दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी साथ रहते हैं। हमले के वक्त भी करीना, बच्चे और घर के नौकर मौजूद थे। आइए जानते हैं सैफ अली खान के मुंबई वाले घर के बारे में, जहां एक्टर अपने परिवार संग रहते हैं और इस हमले का शिकार हुए हैं।
Saif Ali Khan House Pics: सैफ अली खान का मुंबई वाला घर पटौदी पैलेस से कम नहीं, देखें अंदर की तस्वीरें
सैफ अली खान अपने परिवार के साथ मुंबई के पॉश इलाके में रहते हैं। मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में सैफ के साथ पत्नी करीना, दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी साथ रहते हैं। हमले के वक्त भी करीना, बच्चे और घर के नौकर मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांद्रा वेस्ट में है सैफ अली खान का घर
सैफ अली खान मुंबई के ग्रांट रेजीडेंसी होटल के पास टर्नर रोड पर स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। शादी से पहले सैफ करीना के साथ लिविंग में बांद्रा स्थित इसी अपार्टमेंट में रहते थे। वहीं उनके दो बंगले और हैं, जिन्हें ऑस्ट्रियन आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है।
10 साल पहले खरीदा था अपार्टमेंट
बांद्रा वेस्ट में स्थित उनकी बिल्डिंग का नाम सतगुरु शरण है, जिसमें 12 मंजिल हैं। एक्टर का फ्लैट 7वीं मंजिल पर है। सैफ ने लगभग 10 साल पहले ये अपार्टमेंट खरीदा था। सैफ और करीना के घर में 5 बेडरूम हैं। इसके अलावा एक जिम, एक म्यूजिक रूम और 6 टेरेस बालकनी हैं। करीना अक्सर घर पर ही वर्कआउट और योग करती नजर आ जाती है।
बालकनी और स्विमिंग पूल भी
उनके अपार्टमेंट में एक्सक्लूसिव टेरेस और स्विमिंग पूल भी है, जहां अक्सर ही पटौती परिवार अपनी पार्टी आयोजित करता है। त्योहारों पर यहां पूरा परिवार एकत्र होता है।
घर को शाही के साथ ही आधुनिक टच से सजाया गया है। घर की सजावट में पुरानी तस्वीरों के फोटो फ्रेम दीवारों पर लटकी हैं। इसके अलावा एंटीक शो पीसेज से घर सजाया गया है। घर की बालकनी में हरे-भरे पेड़ पौधें, शानदार लाइब्रेरी एरिया दिया गया है, जहां की तस्वीरें करीना सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं।