Salt Side Effects: नमक के अधिक सेवन को हानिकारक बताया जाता है। स्वास्थ्य विशेष नमक कम खाने की सलाह देते हैं। नमक को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि नमक के अधिक सेवन से कई बीमारियों का जोखिम रहता है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि अगर नमक की उपयोगिता को लोगों के जीवन में कम नहीं किया गया और जरूरी कदम न उठाए गए तो दुनियाभर में लगभग 70 लाख लोग नमक से होने वाली बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा सकते हैं। नमक के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के रोकथाम के लिए दुनियाभर में 14 से 20 मार्च तक विश्व नमक अवेयरनेस वीक मनाता है। डब्ल्यूएचओ ने 2023 तक लोगों के खाने में 30 फीसदी तक नमक करने का लक्ष्य तय किया है। आइए जानते हैं नमक से होने वाली बीमारियों के बारे में और प्रतिदिन व्यक्ति को कितना नमक खाना चाहिए?
WHO Report: नमक के अधिक सेवन से 70 लाख लोगों को जान का जोखिम, जानें नमक खाने के फायदे और नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक में पाए जाने वाले तत्व
डब्ल्यूएचओ ने नमक के अतिरिक्त सेवन को नुकसानदायक बताया है। हालांकि शरीर को नमक की जरूरत भी होती है। नमक में सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है। सोडियम शरीर में पानी का सही स्तर बनाता है और ऑक्सीजन व दूसरे पोषक तत्व ऑर्गन तक पहुंचाने में मदद करता है। नमक से तंत्रिका को ऊर्जा भी मिलती है।
नमक के सेवन के फायदे
- नमक का सेवन न करने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इसलिए रक्तचाप को नीचे गिरने से बचाने के लिए नमक जरूरी है।
- जो लोग नमक का सेवन नहीं करते, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम रहता है।
- शरीर को नमक की आवश्यकता होती है, इसकी कमी से कमजोरी, उल्टी, ब्रेन या हृदय में सूजन आ सकती है। सूजन के कारण सिरदर्द, कोमा या सीजर्स के अटैक की आशंका रहती है।
- नमक शरीर के ऑर्गन तक खून की आवश्यकता को पूरा करता है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।
अधिक नमक के सेवन से नुकसान
वैसे तो शरीर को नमक की जरूरत होती है लेकिन नमक का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है। अधिक नमक खाने से बाल झड़ने लगते हैं। किडनी में सूजन आ जाती है। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और लकवा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमक के अधिक सेवन से प्यास अधिक लगती है और शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ जाता है, जिससे शरीर में पानी जमा होने लगता है।
रोजाना कितना नमक खाना चाहिए?
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, विश्व भर में अधिकतर लोग रोजाना 10.8 ग्राम नमक खा रहे हैं। नमक की यह मात्रा शरीर की जरूरत से कई गुना अधिक है। विशेषज्ञ कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना पांच ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए, यानी खाने में एक छोटा चम्मच ही नमक होना चाहिए। इसके अलावा किडनी, डायबिटीज, हृदय रोग के मरीजों के लिए नमक की मात्रा और कम हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक बीमारी के हिसाब से नमक की मात्रा अपनी डाइट में शामिल करें।