फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sardar Patel Death Anniversary 2021 : सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर जानें ये पांच रोचक बातें

Wed, 15 Dec 2021 12:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel Death Anniversary 2021 Know 5 Interesting Facts about Iron Man Of India
सरदार पटेल - फोटो : PTI

सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 71वीं पुण्यतिथि है। 15 दिसंबर 1950 में सरदार पटेल ने मुंबई में अंतिम सांस ली थी। सरदार पटेल को दुनिया आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के तौर पर जानते हैं। इसके साथ ही सरदार पटेल गृह, सूचना और रियासत विभाग के मंत्री भी बने। सरदार पटेल को 'लौह पुरुष' की उपाधि मिली है। लेकिन क्या आपको पता है कि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बन सकते थें? क्या आपको इस बात की जानकारी है कि जिस चीन के साथ भारत का रिश्ता पिछले दिनों विवादों में रहा, उसी चीन के षत्रयंत्रो को लेकर 1950 में ही सरदार पटेल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आगाह किया था? महात्मा गांधी और नेहरू परिवार की संबंधों के बारे में तो कई ऐतिहासिक तथ्यों में जानकारी है, लेकिन वल्लभ भाई पटेल महात्मा गांधी को कितना सम्मान देते थे, ये जानकर सरदार पटेल के लिए सम्मान अधिक बढ़ जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में जानिए पांच रोचक बातें।

Sardar Patel Death Anniversary 2021 Know 5 Interesting Facts about Iron Man Of India
सरदार पटेल - फोटो : istock

सरदार पटेल के बारे में पांच रोचक बातें

किसान परिवार के बेटे थे सरदार पटेल

सरदार पटेल का जन्म एक किसान परिवार में 31 अक्टूबर को गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी काबलियत और मेहनत के बल पर अपना एक सशक्त मुकाम बनाया था। उनके नाम कई उपलब्धियां हैं, जो एक साधारण किसान परिवार के लड़के को खास बनाती हैं।

Sardar Patel Death Anniversary 2021 Know 5 Interesting Facts about Iron Man Of India
महात्मा गांधी और सरदार पटेल के साथ सुभाष। - फोटो : facebook/Air news

गांधी जी के लिए छोड़ा प्रधानमंत्री का पद

जब 1946 में देश आजाद हुआ तो देश में ब्रिटिश सत्ता का अंत हुआ और नई सरकार आने की तैयारी शुरू हो गई। पूरे देश की उम्मीद कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर टिक गईं। लोगों को उम्मीद थी कि जो भी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनेगा, वही भारत का पहला प्रधानमंत्री होगा। सरदार पटेल की लोकप्रियता का ही कमाल था कि साल 1946 में नेहरू के नाम को किसी भी कांग्रेस कमेटी ने प्रस्तावित नहीं किया। सरदार पटेल का नाम पूर्ण बहुमत से प्रस्तावित किया। सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बनने ही वाले थे, लेकिन उन्होंने महात्मा गांधी की बात का सम्मान किया। महात्मा गांधी को लगा कि कहीं नेहरू कांग्रेस को तोड़ न दें। इसलिए उन्होंने सरदार पटेल से पीछे हटने को कहा और पटेल ने भी बड़ा दिल करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sardar Patel Death Anniversary 2021 Know 5 Interesting Facts about Iron Man Of India
सरदार पटेल - फोटो : pib

रियासतों का भारतीय संघ में विलय

पटेल बने देश के गृह मंत्री, उस समय उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाया गया। जब वह गृहमंत्री बने तो उनके सामने पहली चुनौती थी, देसी रियासतों को भारत में मिलाना। कई छोटे बड़े राजा, नवाब को भारत सरकार के अंतर्गत लाना आसान नहीं था। पर सरदार पटेल ने बिना किसी राजा का अंत किए रजवाड़े खत्म कर दिए। पटेल ने 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारत संघ में विलय किया।  

विज्ञापन
Sardar Patel Death Anniversary 2021 Know 5 Interesting Facts about Iron Man Of India
सरदार पटेल-नेहरू - फोटो : facebook/air news

चीन के षड्यंत्रों से किया आगाह

सरदार पटेल दूरदर्शी थे। इस बात को उन्होंने तब साबित भी कर दिया जब नवंबर 1950 में उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को खत लिख कर चीन से संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी। भारत के उत्तर में चीन की घुसपैठ का उन्होंने अंदाजा लगा लिया था, लेकिन पंडित नेहरू ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और इसका परिणाम 1962 की चीन की लड़ाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed