सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri : शारदीय नवरात्रि पर जानें मां दुर्गा के 9 रूपों के नाम और उनसे जुड़े रहस्य

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उत्पत्ति, इतिहास और महत्व।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Significance in Hindi Nine Forms Of Goddess Durga Ji
नवरात्रि के नौ स्वरूप - फोटो : adobe

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और उत्साह का प्रतीक है। यह नौ दिनों का त्योहार मां दुर्गा और उनके नौ दिव्य स्वरूपों को समर्पित है। हर दिन देवी के एक अलग रूप की पूजा होती है, जिनका अपना विशेष महत्व, कथा और संदेश है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, मां दुर्गा के ये नौ रूप न केवल शक्ति और साहस का प्रतीक हैं, बल्कि जीवन जीने की कला और मानव मूल्यों की प्रेरणा भी देते हैं।



धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध और धर्म की विजय की याद दिलाता है। यह पर्व स्त्री शक्ति के सम्मान और उनके महत्व को उजागर करता है। नवरात्रि के नौ दिन साधना, उपवास, भक्ति और आत्मशुद्धि के लिए माने जाते हैं। यह समय शक्ति की आराधना और अपने जीवन को सही दिशा देने का अवसर है।

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उत्पत्ति, इतिहास और महत्व।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2025 Significance in Hindi Nine Forms Of Goddess Durga Ji
मां शैलपुत्री - फोटो : adobe stock

मां शैलपुत्री

शैलराज हिमालय की पुत्री पार्वती का यह स्वरूप नवरात्रि के पहले दिन पूजित होता है। मां शैलपुत्री पर्वत की स्थिरता और दृढ़ निश्चय का प्रतीक हैं। इनके दर्शन से जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Significance in Hindi Nine Forms Of Goddess Durga Ji
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : adobe

मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। यह स्वरूप तप, साधना और संयम का प्रतीक है। कहा जाता है कि इनके पूजन से विद्या, ज्ञान और आत्मबल प्राप्त होता है।

Shardiya Navratri 2025 Significance in Hindi Nine Forms Of Goddess Durga Ji
मां चंद्रघंटा - फोटो : adobe stock
मां चंद्रघंटा

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। इनके मस्तक पर अर्धचंद्र सजा होता है और यह शांति, सौंदर्य और वीरता की देवी हैं। इनके पूजन से साहस और निर्भयता मिलती है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Significance in Hindi Nine Forms Of Goddess Durga Ji
कूष्मांडा देवी - फोटो : adobe

मां कूष्मांडा

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, जिनके बारे में मान्यता है कि उन्होंने ब्रह्मांड की उत्पत्ति की। इन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। इनके पूजन से आयु, यश और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed