90 के दशक से लेकर अब तक अपनी मधुर आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक सोनू निगम सबकी पहली पसंद रहे हैं। सिंगिंग के साथ एक्टिंग हो या होस्ट, जज हो या एंकर सोनू को अलग-अलग किरदारों में हमेशा से फिट पाया गया है। हिंदी सहित 10 अलग-अलग भाषाओं में सोनू निगम 2000 से अधिक गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। हाल ही में सोनू ने भोजपुरी में महापर्व छठ पर भी एक गाने को आवाज दी है।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक, करोड़ों के मालिक हैं सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी है सोनू की संपत्ति
सोनू निगम ने अपनी कला और आवाज के दम पर न सिर्फ लोगों को अपना फैन बनाया साथ ही करोडों की संपत्ति भी अर्जित की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सोनू की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 370 करोड़ से अधिक की हो सकती है। सोनू तमाम टीवी शोज में बतौर जज भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
कॉन्सर्ट के लेते हैं लाखों रुपये
सोनू निगम, बॉलीवुड सिंगिग की दुनिया के सबसे मशहूर और पसंदीदा गायकों में से एक हैं। उनके कॉन्सर्ट की खूब डिमांड भी रहती है। रिपोर्टस के मुताबिक हर कॉन्सर्ट के लिए वह 10-15 लाख तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा लाइव इवेंट और रिकॉर्डिंग आदि के माध्यम से वह सालाना लगभग 5 करोड़ से अधिक का कमाई करते हैं।
सोनू निगम को कार और बाइक्स का काफी शौक है, वह अक्सर रेंज रोवर से चलते हैं। इसके अलावा उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां भी हैं। कुछ रिपोर्टस में बताया जाता है कि सोनू को बाइक्स का भी काफी शौक है। सोनू निगम की लाइफस्टाइल काफी शान-शौकत वाली रहती है।
कई अवार्ड कर चुके हैं अपने नाम
सोनू निगम को लंदन में ब्रिटेन के वार्षिक 21वीं सदी के आइकन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा साल 2002 से लेकर 2009 तक कई साल तक बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड पर भी सोनू ने अपना हक जमाए रखा। साल 2010 में वह स्टार सिंगर ऑफ डिकेट अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।