फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए दुनिया के सबसे महंगे पानी की खासियत, जिसे पीते नीता अंबानी की तस्वीर हुई वायरल

Thu, 18 Nov 2021 01:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Nov 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
World Most Expensive Water Drink By Nita Ambani Fact Check Celebrity Lifestyle
नीता अंबानी - फोटो : Facebook/NitaAmbani

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में भारत के व्यवसायी मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। मुकेश अंबानी देश के सबसे रईस शख्स हैं। भारत में अमीरी का दूसरा नाम ही अम्बानी अडानी होता है। ऐसे में मुकेश अंबानी और उनके परिवार की लग्जरी लाइफ पर हर किसी की नजर रहती है। उनके रहन सहन, बंगला, गाड़ी आदि के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मुकेश अंबानी के घर पर शादी हो या पत्नी और बेटी ने कोई स्टाइलिश कीमती ड्रेस पहननी हो, ये सब चर्चा में रहता है। उनकी अमीरी की झलक परिवार के रहन सहन के तरीके में झलकती है। अब बात मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की ही ले लीजिए, एक रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी दुनिया का सबसे महंगा पानी पीती हैं। इस पानी के एक घूंट की कीमत लाखों में हैं। नीता अंबानी की पानी पीते जो फोटो वायरल हुई है, वो फेक है लेकिन उस पानी की कीमत असली है, जानते हैं कि दुनिया के सबसे कीमती पानी में क्या खास हैं?


 
World Most Expensive Water Drink By Nita Ambani Fact Check Celebrity Lifestyle
नीता अंबानी - फोटो : Facebook/nitaambani

नीता अंबानी की सबसे कीमती पानी पीते तस्वीर आई सामने 

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के पत्नी नीता अंबानी का नाम देश की सबसे पावरफुल महिलाओं में आता है। नीता अंबानी अपने जीवन के शुरूआती दिनों में एक स्कूल टीचर थीं लेकिन आज वह एक कामयाब महिला हैं, जिनकी लग्जरी लाइफ को हर कोई जीना चाहता है। नीता अंबानी महंगे ब्रांडेड कपड़ो से लेकर ज्वेलरी, पर्स, फुटवियर और एक्सेसरीज को कैरी करती हैं लेकिन सबसे खास बात ये है कि वह जो पानी पीती हैं वह भी बहुत कीमती है।

World Most Expensive Water Drink By Nita Ambani Fact Check Celebrity Lifestyle
नीता अंबानी के पानी की कीमत - फोटो : facebook/nagasrinivas.reddy
तस्वीर निकली फेक

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह दुनिया का सबसे महंगी बोतल से पानी पी रही थीं। इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि नीता अंबानी जो पानी पीती हैं, वह दुनिया का सबसे महंगा पानी है। उनके एक घूंट की कीमत लाखों में है। इस पानी की 750 मिली की एक बोतल की कीमत करीब 60,000 डॉलर है यानी रुपये में बोतल की कीमत 44 लाख रुपए से भी ज्यादा है। हालांकि फैक्ट चेक के मुताबिक, नीता अंबानी की ये फोटो फेक निकली। वह जिस बोलत से पानी पी रहीं थीं, वह एक सामान्य बोतल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Most Expensive Water Drink By Nita Ambani Fact Check Celebrity Lifestyle
सबसे महंगी पानी की बोतल - फोटो : facebook/nagasrinivas.reddy

सोने की खास बोतल

भले ही नीता अंबानी की सबसे महंगी बोतल का पानी पीते हुए वायरल हुई फोटो फेक हो लेकिन सवाल है कि कौन सा और किस देश का पानी इतना महंगा है? इस पानी की खासियत क्या है? दरअसल, ये बहुत खास किस्म का पानी है। ये कोई सामान्य या फिल्टर वाॅटर नहीं है, बल्कि एक्वा डी क्रिस्टलो ट्रिबुटो ए मोड़िग्लियनि ब्रांड की बोतल का पानी है। ये बोतल ही दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में से है। बोतल सोने की बनी है। इस ब्रांड की सबसे सस्ती बोतल की कीमत 285 डॉलर यानी 21, 355 रुपये है। साल 2010 में बोतल के ब्रांड का नाम गिनीज बुक में सबसे महंगी पानी की बोतल के तौर पर दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
World Most Expensive Water Drink By Nita Ambani Fact Check Celebrity Lifestyle
नीता अंबानी - फोटो : facebook/nitaambani

पानी में मिली है सोने की राख

सिर्फ बोतल ही नहीं बल्कि पानी मे भी खास बात है। बोतल में जो पानी भरा है वह फ्रांस का है। इस पानी में भी सोना मिला है। कहा जाता है कि इस पानी में 5 ग्राम सोने की राख मिली होती है। इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। दावा है कि सोने की राख शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। नीता अंबानी अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये पानी पीती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed