सब्सक्राइब करें

Vijay Thalapathy Fitness Secret: 51 की उम्र में भी सुपरफिट हैं विजय, जानिए क्या है उनकी फिटनेस का सीक्रेट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 10 May 2026 09:58 AM IST
सार

Vijay Thalapathy: 22 जून 1974 को जन्मे विजय आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर है। हर कोई उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें अब जानना चाहता है, ऐसे में हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताएंगे।

विज्ञापन
south superstar vijay thalapathy fitness secret in hindi thalapathy ka diet plan kya hai
'थलापति' की फिटनेस का राज - फोटो : अमर उजाला
Vijay Thalapathy Fitness Secret: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय आजकल सोशल मिडिया से लेकर हर जगह सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी फिल्में नहीं बल्कि उनकी फिटनेस और राजनीति में बढ़ता प्रभाव है। 51 साल की उम्र में भी विजय जिस तरह खुद को फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक रखते हैं, वह लोगों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।


आज जब उन्होंने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है तो फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और फिटनेस रूटीन के बारे में भी जानना चाहते हैं। लंबे शूटिंग शेड्यूल, बिजी लाइफ और बढ़ती उम्र के बावजूद विजय की फिटनेस कमाल की है।

बताया जाता है कि वे अपनी डाइट और वर्कआउट को लेकर बेहद अनुशासित हैं। यही वजह है कि आज भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस युवाओं को दीवाना बना देती है। अगर आप उनकी फिटनेस का राज नहीं जानते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। 

 
Trending Videos
south superstar vijay thalapathy fitness secret in hindi thalapathy ka diet plan kya hai
'थलापति' की फिटनेस का राज - फोटो : अमर उजाला
51 की उम्र में भी सुपरफिट हैं विजय, जानिए क्या है उनकी एनर्जी का सीक्रेट

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी एनर्जी और एक्टिव लाइफस्टाइल लोगों को काफी प्रभावित करती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक विजय अपनी डेली लाइफ में हेल्दी आदतों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar vijay thalapathy fitness secret in hindi thalapathy ka diet plan kya hai
'थलापति' की फिटनेस का राज - फोटो : इंस्टाग्राम
बाहर के खाने से बनाते हैं दूरी

कहा जाता है कि विजय शूटिंग के दौरान भी अपने खानपान से समझौता नहीं करते। वे ज्यादा ऑयली, मसालेदार और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखते हैं। उनका फोकस हमेशा घर के बने सादे और पौष्टिक खाने पर रहता है, जिससे शरीर फिट और हल्का महसूस करता है।

 
south superstar vijay thalapathy fitness secret in hindi thalapathy ka diet plan kya hai
'थलापति' की फिटनेस का राज - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
डाइट में शामिल होती हैं हेल्दी चीजें

रिपोर्ट्स के अनुसार विजय अपनी डाइट में उबली सब्जियां, सलाद, दाल, फल और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करते हैं। इसके अलावा वे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और एनर्जी बनी रहे।

 
विज्ञापन
south superstar vijay thalapathy fitness secret in hindi thalapathy ka diet plan kya hai
'थलापति' की फिटनेस का राज - फोटो : सोशल मीडिया
 वर्कआउट कभी नहीं करते मिस

विजय का मानना है कि फिट रहने के लिए रोजाना शरीर को एक्टिव रखना जरूरी है। वे कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ बॉडी बनाना नहीं, बल्कि लंबे समय तक फिट और फुर्तीला बने रहना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed