{"_id":"5a4b1ed34f1c1b32198b45d7","slug":"do-you-know-that-travel-anxiety-can-spoil-your-trip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोग इस खबर को जरूर पढ़ें, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोग इस खबर को जरूर पढ़ें, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं
Fri, 05 Jan 2018 10:07 AM IST
अंशुमाला
अंशुमाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी को यात्रा रोमांचित करती है, तो किसी के लिए यह रोजमर्रा की परेशानियों से पीछा छुड़ाने का बहाना है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो यात्रा पर जाने से पहले तो बेहद उत्साहित रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन करीब आता है, उनके अंदर यात्रा को लेकर घबराहट बढ़ने लगती है। इनमें यात्रा के दौरान चिंता और व्यग्रता के लक्षण अधिक नजर आते हैं। इस स्थिति को ‘ट्रैवल एंग्जाइटी’ कहते हैं।
2 of 4
यह समस्या उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है, जो यात्रा पर बहुत कम निकलते हैं। उनमें भी यह समस्या देखने को मिलती है, जो रोजमर्रा के दिनों में भी अधिक चिंतित रहते हैं। कुछ लोगों को पहाड़ों पर जाने से घबराहट होती है, तो कुछ लोगों को फ्लाइट से सफर करने के बारे में सोच कर चिंता सताने लगती है।
3 of 4
ट्रैवल एंग्जाइटी की वजह
‘फियर ऑफ अननोन’ यानी नई जगह के प्रति मन में एक डर बैठ जाना। जैसे, किसी नए हिल स्टेशन पर आपको घूमने जाना है, लेकिन उस जगह के बारे में आपको कुछ भी पता नहीं है, तो आप अपनी यात्रा को लेकर चिंतित हो जाते हैं। किसी चीज को लेकर चिंता या घबराहट तभी होती है, जब आप उसके बारे में कुछ भी नहीं जानते। कई बार तैयारी पूरी नहीं होने, परिवेश या फिर यात्रा के माध्यम को लेकर भी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में वे यात्रा पर जाने से एक दिन पहले असहज महसूस करने लगते हैं। विमान से यात्रा करना, ट्रिप से पहले नहीं, बल्कि ट्रिप के दौरान एंग्जाइटी का शिकार होना आदि भी ट्रैवल एंग्जाइटी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
समस्याएं क्या-क्या
ट्रैवल एंग्जाइटी में अक्सर लोगों को यात्रा से पहले वाली रात को नींद नहीं आती है। कुछ लोगों में पेट खराब होने की समस्या देखी जा सकती है। चिड़चिड़ापन, बेचैनी और घबराहट देखने को मिलती है। यात्रा पर निकलने के बाद भी बार-बार सामान चेक करने की आदत हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।