फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सतर्क हो जाएं, कहीं आपके डिप्रेशन की वजह आपके स्मार्टफोन की लत तो नहीं

Sat, 15 Sep 2018 09:19 AM IST
रश्मि अरोड़ा
रश्मि अरोड़ा Updated Sat, 15 Sep 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Does being on your phone causes depression
आप हमेशा स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं, तो हो सकता है कि आप डिप्रेशन में हों। हाल ही में आया एक शोध तो कुछ ऐसा ही कहता है। स्मार्टफोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। लेकिन इससे ज्यादा नजदीकी अच्छी नहीं। अगर आप हमेशा स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं, तो यह मत समझिए कि यह सामान्य है। यह संकेत है कि आप डिप्रेशन का शिकार हैं। 


 
Does being on your phone causes depression
अक्सर देखा गया है कि जो लोग अकेले होते हैं या फिर भावानात्मक रूप से कमजोर होते हैं, उनमें चिंता और तनाव का स्तर सामान्य लोगों के मुकाबले कई गुना अधिक होता है। व्यक्ति अगर डिप्रेशन में होता है, तो सिगरेट, शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की लत लग जाती है। 
Does being on your phone causes depression
कुछ समय तक तो नशीले पदार्थ सुकून देते हैं, लेकिन बाद में यह गंभीर बीमार बनाते हैं। ऐसा नहीं कि डिप्रेशन होने पर केवल नशीले पदार्थों के सेवन की ही लत लगती है। डिप्रेशन होने पर स्मार्टफोन की लत भी लग सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Does being on your phone causes depression
हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि ऐसे लोग जो चिंता और डिप्रेशन से पीड़ित होते हैं, उन्हें स्मार्टफोन की लत लगने की आशंका ज्यादा होती है। शोध में पाया गया है कि भावनात्मक रूप से कम स्थिर होना, स्मार्टफोन व्यवहार से जुड़ा हुआ है। रिसर्च में पाया गया कि ऐसे लोग जो अपने मानसिक स्वास्थ्य से संघर्ष करते हैं, उनमें स्मार्टफोन के इस्तेमाल की संभावना ज्यादा होती है। ये लोग अपने फोन का इस्तेमाल मेडिकल थेरेपी के रूप में करते हैं। 
विज्ञापन
Does being on your phone causes depression
शोध को लेकर ब्रिटेन के डर्बी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञानी डॉ. जहीर हुसैन का कहना है कि शोध में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक कारकों के परस्पर प्रभाव को उजागर किया गया है। इस रिसर्च में ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड की शोधकर्ता ने जूली मॉर्गन ने पहले से की गई रिसर्च के नतीजों की समीक्षा की। उनका कहना है कि उदासी, चिंता तनाव होने पर हम स्मार्टफोन के नजदीक आ जाते हैं और उसके लगातार इस्तेमाल से हमें सुकून मिलता है।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed