{"_id":"5a2a3d644f1c1b59678c0d97","slug":"if-you-are-suffering-from-insomnia-then-while-sleeping-open-your-windows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट हैं तो ना बंद करें खिड़की-दरवाजे, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
स्टूडेंट हैं तो ना बंद करें खिड़की-दरवाजे, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम
Sat, 09 Dec 2017 10:10 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जरनल इनडोर एयर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिनको रात में अच्छी नींद लेने में परेशानी आती है, यदि वे अपने बेडरूम की खिड़की या दरवाजे को खुला रखते हैं, तो उन्हें अच्छी नींद लेने में बहुत मदद मिलती है। दरअसल, दरवाजे या खिड़की खुली रखने से बाहर की ताजी हवा बेडरूम में प्रवाहित होती है, इससे आपको अच्छी नींद आती है।
अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि खराब वेंटिलेशन से बेडरूम में कार्बन डाई-ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, इससे सांस लेने में परेशानी होती है और इससे नींद प्रभावित होती है। अध्ययनकर्ताओं ने 17 स्वस्थ्ा छात्रों की नींद का अध्ययन किया। इस दौरान छात्र दरवाजे या खिड़की को खुला या बंद करके सोते थे, उनके कमरों के तापमान की जांच की गई।
3 of 4
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कमरे के दरवाजे या खिड़की के बंद होने से वहां कार्बन डाई-ऑक्साइड का स्तर ज्यादा था, वहीं दरवाजे या खिड़की के खुले होने के कारण उसका स्तर कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इससे पहले कोपेनहेगन स्कूल ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ने भी अपने अध्ययन में यह पाया था कि जब कमरे में कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा कम होती है, तब उसमें ताजी हवा के स्तर में सुधार होता है और इससे नींद अच्छी आती है। अध्ययन से स्पष्ट है कि रात में सोते समय बेडरूम में पर्याप्त हवा की आवाजाही भी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।