फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये हैं 5 खूबसूरत जगह

Fri, 26 Oct 2018 09:19 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Know the Best places to travel in November 2018 in India
- फोटो : file photo

नवंबर का महीना वैसे तो अपने आप में ही बेहद खुशनुमा होता है। ये वो मौसम होता है जब चिपचिपी गर्मी के बाद हल्की-हल्की ठंड मौसम को बेहद खूबसूरत बना देती है। ऐसे में अगर इस मौसम में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत मे मौजूद ये पांच जगह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं।खास बात यह है कि ये जगह आपकी जेब के लिए किफायती होने के साथ आपके रोजमर्रा के तनाव की भी छुट्टी करने में आपकी मदद करेंगी।आइए जानते हैं भारत में मौजूद ऐसी ही पांच खूबसूरत जगहों के बारे में।    



 

Know the Best places to travel in November 2018 in India
Sundarbans

सुंदबरन नेशनल पार्क
सुंदबरन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र है।इस जगह के बारे में खास चीज यह है कि यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा होने के साथ रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। बता दें, इसे यूनेस्को द्वारा 1987 में विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। 1330 स्क्वायर किमी में फैली इस पार्क की वनस्पति में हरे रंग के मैंग्रोव जंगल हैं। जिसमें कई तरह के सुंदर वृक्ष देखे जा सकते हैं। इस जंगल में बड़ी मात्रा में किंगफिशर, फीजेंट - टेल्ड जैकनास, पैरियाह काइट्स और व्हिमब्रेल्स जैसे कई खूबसूरत पक्षी देखने को मिल सकते हैं।बता दें, नवंबर से फरवरी महीना इस जगह को घूमने का सही समय है। इस समय पार्क का मौसम ठंडा और सुहावना होने के साथ वन्यजीव को देखने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

Know the Best places to travel in November 2018 in India
ganga - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की गंगा आरती
वाराणसी की संस्कृति में गंगा नदी का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है।यह जगह हमेशा से पर्यटकों को लुभाती रही है।मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार की तरह यहां भी आपको गंगा किनारे आरती के दीपों की रोशनी से नहाए हुए तट,चंदन की खुशबू और हवन के मंत्रों के साथ शुरू होती गंगा आरती दिखाई दे जाएगी।यहां घूमने आने वाले हजारों श्रद्धालु देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। अगर आप भी इस जगह घूमने जा रहे हैं तो यहां के काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका घाट, अस्सी घाट, सारनाथ म्यूजियम वाराणसी देखना बिल्कुल न भूलें। बता दें, हर साल नवंबर में वाराणसी में पूरे पांच दिनों तक गंगा महोत्सव मनाया जाता है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the Best places to travel in November 2018 in India
Ganpatipule

गणपतिपुले
गणपतिपुले कोंकण तट का एक बेहद सुंदर बीच है।खास बात यह है कि यह बीच प्रेमियों के साथ-साथ शांत वातावरण पसंद करने वाले तीर्थयात्रियों की भी पहली पसंद है। यहां स्थित स्वयंभू गणेश के मंदिर में हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सुंदर बीच और स्वच्छ पानी के अलावा गणपतिपुले वनस्पति के मामले में भी काफी समृद्ध माना जाता है। यहां आपको मैनग्रोव और नारियल के पेड़ों की भरमार देखने को मिल सकती है। अगर आप भी कुछ समय के लिए भागदौड़ भरे जीवन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए ही है।बता दें, गणपतिपुले के आसपास आप मलगुंड, वेलनेश्वर, रत्नागिरी,जयगढ़ का किला,पावस और परशुराम मंदिर देख सकते हैं। ध्यान दें, जाड़े का मौसम यहां सबसे सुहावना होता है। इस दौरान यहां इतनी ठंड नहीं होती कि आपको बहुत सारे गर्म कपड़े साथ ले जाने की जरूरत पड़े। 

विज्ञापन
Know the Best places to travel in November 2018 in India
old goa
ओल्ड गोवा

इस मौसम में ओल्ड गोवा घूमने का अपना ही एक अलग मजा है। यहां पुर्तगाली स्टाइल में बना सेंट फ्रांसिस चर्च दिखने में बेहद खूबसूरत है। गोवा की इस खास जगह को यूनेस्को में वर्ल्ड हेरिटेज साइट के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। बता दें, यहां हर साल नवंबर और दिसंबर में एक भोज आयोजित किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed