फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेन्द्र मोदी स्पेशल: इस तरह खुद को तनाव मुक्त रखते हैं देश के पीएम

Mon, 17 Sep 2018 09:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday: Know the fitness secret of Modi to have a stress free disciplined life
modi
अगर आपके लिए आपकी आठ घंटे की नौकरी बेहद तनावपूर्ण है, तो जरा 67 साल के प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या और उनके चेहरे पर भी एक नजर डालिए। 8 या 10 घंटे नहीं बल्कि 18 घंटे काम करने वाले मोदी के चेहरे को थकान छू तक नहीं पाती। उनके चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बेहद शानदार है । उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और ऊर्जा के साथ सामने खड़ी हर मुश्किल का सामना किया।


सवाल उठता है कि आखिर कौन सी वो चीजें हैं जो पीएम मोदी को इतना उत्साहित बनाए रखती हैं।आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी के फिटनेस से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में जिसकी वजह से वो इस उम्र में भी युवाओं को फिटनेस के मामले में मात दे रहे हैं।  
Narendra Modi Birthday: Know the fitness secret of Modi to have a stress free disciplined life
प्रधानमंत्री मोदी के बिजी रहने के बावजूद वो खुद को दो चीजों की मदद से फिट बनाए रखते हैं। एक उनका व्यायाम और दूसरा उनका आहार। 17 सितंबर 1950 में जन्में मोदी अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। मोदी को काम करते-करते रात में भले ही कितनी भी देर क्यूं न हो जाएं, लेकिन वो सुबह 5 बजे बिस्तर जरूर छोड़ देते हैं। 
Narendra Modi Birthday: Know the fitness secret of Modi to have a stress free disciplined life
pm modi yoga
मोदी खुद को दिन भर फ्रेश रखने के लिये रोज एक घंटा का योगासन करते हैं। मोदी को सूर्य नमस्कार और प्रणायाम करना बेहद पंसद हैं। उनका कहना हैं कि ये आसन उन्हें पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday: Know the fitness secret of Modi to have a stress free disciplined life
नरेंद्र मोदी
मोदी को शाकाहारी भोजन काफी पसंद है। शाकाहारी भोजन में भी वो हल्का खाना ही लेना पंसद करते हैं। नाश्ते में वो पोहा,इडली जैसा ही कुछ लेते हैं। उनके दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल रहता है। नियमित योग, वेजिटेरियन डाइट, शराब और तंबाकू के सेवन से खुद को कोसों दूर रखने की वजह से ही मोदी ने खुद को इस उम्र में भी इतना फिट और ऊर्जावान रखा हुआ है।
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday: Know the fitness secret of Modi to have a stress free disciplined life
मोदी अपने गले को साफ रखने के लिए हमेशा गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। पूरे दिन का तनाव दूर करने के लिए मोदी सोने से पहले भी कुछ देर ध्यान भी करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed