फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा गांधी के ये 5 अनमोल वचन बना सकते हैं किसी भी व्यक्ति को सफल

Tue, 02 Oct 2018 10:23 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2018: These motivational sayings of mahatma gandhi can inspires you
महात्मा गांधी

जीवन के किसी मोड़ पर अगर आप निराश महसूस कर रहे हैं तो बापू की कही ये पांच बातें आपको सफल बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं। सत्य और सरलता की मूर्ति माने जाने वाले गांधीजी का जीवन हमेशा एक खुली किताब रहा।उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसी बातें कही जिनका आज भी काफी महत्व है।आज उनकी जयंती पर जानते हैं उनकी कही वो पांच बातें जो तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने में आपकी मदद कर सकती हैं।

Gandhi Jayanti 2018: These motivational sayings of mahatma gandhi can inspires you
मुश्किलों से कभी हार नहीं माननी चाहिए

महात्मा गांधी अपने जीवन में कई बार जेल गए लेकिन उन्होंने देश की आजादी के लिये संघर्ष करना कभी नही छोड़ा। उनसे सभी को ये सीखना चाहिए कि अपने लक्ष्य को पाने के लिये लगातार संघर्ष करते रहना चाहिए।
Gandhi Jayanti 2018: These motivational sayings of mahatma gandhi can inspires you
शांति आपको अपने अंदर से ही मिलती है, बाहरी वातावरण से नही

अक्सर लोगों को परखने और समझने के लिए लोग एक-दूसरे की सोच का चश्मा अपनी आंखों पर चढ़ा लेते हैं। ऐसे में हम उस व्यक्ति के बारे में खुद क्या सोचते है इस बात से कोसों दूर हो जाते हैं, जो कि हमें सही निर्णय नहीं लेने देता।ऐसे में हमें  कोशिश करनी चाहिए कि बाहरी आवाजों को अनसुना कर के अपनी अंतरआत्मा की आवाज को सुनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2018: These motivational sayings of mahatma gandhi can inspires you
अगर आप बदलाव देखना चाहते है तो पहले अपने आप को बदलिए

गांधीजी कहते थे कि हम अपने वांछित गुणों को दूसरो में देखने की कोशिश करते हैं। असल में हम सभी अंदर से बहुत सुन्दर और अद्भुत हैं। हमें सभी के लिए प्यार और दया की भावना रखनी चाहिए। ऐसा करने से ही हमारे जीवन में अद्भुत बदलाव आएगा। यदि हमें दुनिया में प्यार और दया देखनी है तो पहले हमें अपने आप को प्यार और दया से भरना होगा।
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2018: These motivational sayings of mahatma gandhi can inspires you
भगवान  महावीर की तरह गांधी जी का जीवन भी बेहद सादगीभरा रहा
गांधीजी ने भगवान महावीर के रास्ते पर चल कर त्याग को अपने जीवन में सदा अपनाए रखा। उन्होंने सादगीभरे जीवन के साथ-साथ कम से कम चीजों से अपना जीवन यापन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed