फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पराक्रम दिवस: हत्या या हादसा ? जानें क्या है सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का रहस्य

Tue, 23 Jan 2024 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Jan 2024 09:45 AM IST
सार

भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नेताजी का जन्म ओडिशा के कटक में 23 जनवरी 1897 को हुआ था।

विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti 2024 Subhash Chandra Bose Death Mystery
Subhash Chandra Bose Death Mystery - फोटो : Amar Ujala

भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नेताजी का जन्म ओडिशा के कटक में 23 जनवरी 1897 को हुआ था। एक संपन्न बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले बोस के सात भाई और छह बहनें थीं। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता प्रभावती देवी थीं।



नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा करते-करते गुजार दिया। वो उस समय हीरो के रूप में सामने आए थे, जब देश आजादी के लिए लड़ाई कर रहा था। उन्होंने ही अंग्रेजों की गुलामी का नकारने के बाद आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। उनकी पूरी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है।

चाहे उनकी लव लाइफ के बारे में बात करें या फिर अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होने की, उनकी जिंदगी के हर पहलू पर एक किस्सा जुड़ा है। उनके जीवन में कई चीजें काफी रहस्यमयी रहीं। खासतौर पर जब बात होती है उनकी मृत्यु की तो ये रहस्य आज भी जस का तस बना है कि आखिर नेता जी की मौत हुई कैसे ? इतने सालों के बाद भी ये रहस्य आज भी बरकरार है। 

subhash chandra bose jayanti 2024 Subhash Chandra Bose Death Mystery
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : फाइल फोटो

कैसे हुई थी मौत ?

अगर बात करें सरकारी दस्तावेजों की तो नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को एक विमान हादसे में हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे के वक्त वो विमान में बैठ कर मंचुरिया जा रहे थे। रास्ते में ही वो विमान लापता हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी विमान के बारे में कुछ पता ना लग सकता। ऐसे में अभी तक ये बात सवाल ही कि ये एक हादसा था, या फिर हत्या की सोची-समझी साजिश।

subhash chandra bose jayanti 2024 Subhash Chandra Bose Death Mystery
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : सोशल मीडिया

जापान सरकार ने दिया था ये बयान

इस हादसे के बाद 23 अगस्त को जापान की एक संस्था ने खबर जारी की। इस खबर में ये कहा गया कि, नेता जी सुभाष चंद्र बोस का विमान ताइवान में हादसे का शिकार हुआ और इसी हादसे में उनकी मौत हो गई।

उस वक्त ये खबर सबको सही लग रही थी, लेकिन कुछ ही समय के बाद जापान सरकार ने ही इस बात की पुष्टि की कि ताइवान में उस दिन कोई विमान हादसा हुआ ही नहीं था। इस बयान के बाद एक बार फिर से ये सवाल उठने लगे कि जब हादसा हुआ ही नहीं तो नेता जी गए कहां ?

विज्ञापन
विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti 2024 Subhash Chandra Bose Death Mystery
सुभाष चंद्र बोस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

कराई गई बोस परिवार की जासूसी 

अप्रैल 2015 में इसी मुद्दे पर आईबी की दो फाइलें सार्वजनिक हुईं। इन फाइलों में बताया गया है कि, लगभग दो दशकों तक आईबी ने नेताजी के परिवार की जासूसी की। कई लेखकों की मानें तो जवाहर लाल नेहरू को नेता जी की मौत पर शक था, ऐसे में उन्होंने बोस परिवार के पत्रों की जासूसी कराई। ताकि अगर नेता जी अपने परिवार से संपर्क करें तो इस बारे में उन्हें पता लग सके। 

विज्ञापन
subhash chandra bose jayanti 2024 Subhash Chandra Bose Death Mystery
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter


अभी तक बना है रहस्य

इस मामले के उठने के बाद सरकार ने नेता जी की मौत से जुड़ीं 37 फाइलों को सार्वजनिक कर दिया लेकिन इन फाइलों में ऐसे सबूत नहीं मिले, जिससे ये साबित किया जा सकते है सुभाष चंद्र बोस की मौत उस विमान हादसे में ही हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed