Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes: आखिरकार सदियों के इंतजार के बार प्रभु श्रीराम अयोध्या में अपने महल में निवास करने आ ही गए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को सम्पन्न की। अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। आज मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की प्रतिमा को स्थापित किया गया। रामलला की पुरानी मूर्ति काफी छोटी है, जिसका दूर से दर्शन करने में भक्तों को कठिनाई होती। ऐसे में रामलला के बाल स्वरूप की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया गया और गर्भगृह में पुरानी वाली प्रतिमा के साथ ही स्थापित की गई।
अयोध्या में विराजे रामलला: इन मोहक तस्वीरों के साथ देशवासियों को दें बधाई और शुभकामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या की धरती फूलों से सजी है,
जन-जन में हर्ष, सबका मन भावुक
भक्ति भाव से भरा है हर दिल,
प्रभु श्रीराम आए हैं।
जय सीया राम
सूर्य की किरणें छू रही हैं स्वर्ग से,
आगमन का समय आया, प्रभु श्रीराम आए हैं।
जय सीया राम
सीता हरण के मैदान से,
रावण के संहार तक
आओ भक्ति भाव से लिपटकर,
करें श्री राम का अयोध्या में स्वागत।
जय सीया राम
सदियों के वनवास से लौटे रघुराम
संघर्षों के बाद हुआ राम मंदिर का निर्माण
दशरथनंदन अब विराजेंगे अपने निवास
अयोध्या संग पूरे जगत का होगा कल्याण।
जय सीया राम