सब्सक्राइब करें

Sugar Detox: नहीं छोड़ पा रहे शक्कर का सेवन तो अपनाएं ये तरीका, सेहत को मिलेगा फायदा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Wed, 28 Sep 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Sugar detox: how cutting sugar from diet can be helpful
शक्कर के सेवन पर नियंत्रण है जरूरी - फोटो : iStock

शक्कर यानी मीठा और मीठा यानी वह तत्व जिसे आजकल सेहत के लिहाज से सबसे खराब चीज माना जा रहा है। लोग सफेद रंग के इस स्वाद से बचने के लिए कई तरह की तिकड़में भी लगा रहे हैं। कोई चाय -कॉफी आदि बिना शक्कर के पी रहा है, तो कोई मिठाई से दूरी बना रहा है। कोई स्पेशल डाइट का प्रयोग कर रहा है, तो कोई जूस पीने तक से बच रहा है। पिछले कुछ समय में लोग शक्कर के सेवन को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हुए हैं। खासकर कोरोना के आने के बाद से सतर्कता का यह प्रतिशत और भी बढ़ गया क्योंकि कई लोगों में शुगर का स्तर अचानक तेजी से बढ़ा। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें कोरोना हुआ था और दवाइयों व हार्मोनल चेंजेस की वजह से उनके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ गया और वे लोग भी शामिल हैं जो अनियमित दिनचर्या और अव्यवस्थित खान-पान की वजह से इस समस्या के शिकार हो गए। 



शुगर डिटॉक्स को लेकर फिलहाल कई तरह के तरीके लोग अपना रहे हैं। प्रश्न यह है कि ये सारे तरीके कितने कारगर हैं? क्या शुगर डिटॉक्स वाकई सेहत को चमत्कारिक रूप से अच्छा बना देता है? जानिए करीब से। 

Trending Videos
Sugar detox: how cutting sugar from diet can be helpful
शक्कर युक्त पदार्थों से दूरी - फोटो : social media

क्या है शुगर डिटॉक्स की प्रक्रिया

सामान्य शब्दों में समझा जाए तो शक्कर से पूरी तरह परहेज। यह तरीका लोग अलग अलग तरह से अपनाते हैं। कुछ लोग कुछ दिनों के लिए तो कुछ लोग कुछ महीनों के लिए शक्कर को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा देते हैं। इसमें खास जोर एडेड शुगर यानी उन खाद्यों या डाइट पर दिया जाता है जिनमें ऊपर से शक्कर मिली हुई हो या डाली गई हो और इस तरह के पदार्थों से पूरी तरह किनारा कर लिया जाता है। इन पदार्थों में बाजार के लगभग सभी तरह के नाश्ते, सोडायुक्त ड्रिंक्स या शर्बत और जूस, चिप्स, बिस्किट, प्रोसेस्ड फूड, मिठाई, बेकरी उत्पाद और टोमैटो सॉस तक शामिल हो सकता है। इसे एक तरह से इन पदार्थों का व्रत भी कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sugar detox: how cutting sugar from diet can be helpful
गलत तरह की शक्कर का सेवन लाता है मुश्किलें - फोटो : iStock

कितनी मात्रा है जरूरी?

जाहिर सी बात है कि हमारे भोजन में अतिरिक्त शक्कर का होना बहुत सारी मुश्किलों को बुलावा दे सकता है। सेहत के लिए जरूरत से ज्यादा शक्कर नुकसानदायक ही होती है। शरीर को प्रतिदिन एक निश्चित अनुपात में शक्कर की आवश्यकता होती है। यह इतनी मात्रा होती है जो एक स्वस्थ व्यक्ति के दिनभर के भोजन के स्वाद को बरक़रार रखते हुए आराम से ली जा सकती है लेकिन मुश्किल यह है कि आमतौर पर हम दिनभर में इस मात्रा से कई गुना अधिक का सेवन यूँही कर जाते हैं और हमें पता भी नहीं चलता। सामान्यतः एक स्वस्थ पुरुष के लिए दिनभर में करीब 36 ग्राम (लगभग 8-9 टीस्पून) और एक स्वस्थ महिला के लिए दिनभर में करीब 25 ग्राम (करीब-5-6 टीस्पून) शक्कर काफी होती है और सामान्य डाइट से यह हमें मिल भी जाती है। वहीं एक सामान्य सोडायुक्त कोल्डड्रिंक की छोटी कैन में 8 टीस्पून के करीब शक्कर होती है। यानी महिलाओं के एक दिन के कोटे से भी ज्यादा। और यहीं हम गलती कर जाते हैं। 

Sugar detox: how cutting sugar from diet can be helpful
तकलीफ देती शक्कर की अनियंत्रित मात्रा

कहाँ होती है गड़बड़?

हमारी सामान्य दाल-चावल, सब्जी-रोटी वाली डाइट के अलावा रोज खाये जाने वाले फलों से हमें पर्याप्त मात्रा में शक्कर मिल जाती है। मुश्किल को हम आमंत्रण देते हैं ज्यादातर बाजार की चीजें खाकर या पीकर। जब हम चिप्स का एक छोटा पैकेट खाकर खाली कर रहे होते हैं तब हमें पता भी नहीं चलता कि हमने अपने कई दिनों की शक्कर का कोटा एक झटके में शरीर में पहुंचा दिया है और यहीं से शुरू होती है गड़बड़। ज्यादातर एडेड शुगर वाले खाद्य इस तरह का स्वाद और संतुष्टि देते हैं कि हम एक तरह से उनके एडिक्ट हो जाते हैं और कम मात्रा पर रुक नहीं पाते, ज्यादा ही खा जाते हैं। इसे आप शक्कर का नशा या एडिक्शन भी कह सकते हैं। तकलीफ का कारण भी यही बनता है। यहां तक कि छोटे बच्चों में जिनका मेटाबॉलिज्म वयस्कों की तुलना में आमतौर पर अधिक होता है उनके लिए भी यह एडेड शुगर तकलीफ का कारण बनने लगती है। 

विज्ञापन
Sugar detox: how cutting sugar from diet can be helpful
डायबिटीज के अलावा और भी हैं मुश्किलें

ये हो सकती हैं मुश्किलें 

अगर आप शुगर को केवल डायबिटीज से ही जोड़कर देखते हैं तो सबसे पहले ऐसा सोचना बंद कीजिये। डायबिटीज केवल मीठा खाने से नहीं होती। इसके साथ और भी कई स्थितियां जुड़ी होती हैं। इसके अलावा खून में शक्कर का स्तर भी केवल मिठाई खाने से नहीं बढ़ता। बटर, चीज, नमकीन और गरिष्ठ भोजन आदि भी शुगर बढ़ा सकते हैं। शुगर का बढ़ा स्तर शरीर के हर अंग के काम करने की क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है। मोटापा, डायबिटीज तो इसके बहुत आम साइड इफेक्ट्स हैं, इससे त्वचा पर झुर्रियां आना या रैशेज और संक्रमण होने से लेकर कैंसर तक की आशंका कई गुना बढ़ सकती है। यानी खून में शक्कर का असंतुलित स्तर आपके जीवन को भी खतरे में डाल सकता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed