फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सुशांत और अंकिता के रिश्ते की मिसाल देते थे लोग

Sun, 14 Jun 2020 03:15 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 14 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput Suicide news, people shocked know her relationship with ankita lokhande Pavitra Rishta
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत(File Photo) - फोटो : twitter

टेलीविजन की दुनिया से फिल्मों में आए सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। काई पो चे, एमएस धोनी, छिछोरे जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अलग बॉलीवुड में एक नया मुकाम बनाया था। खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। सुशांत ने अबतक शादी नहीं की थी। सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन अंकिता लोखंडे संग सुशांत के रिश्ते की कभी मिसाल दी जाती थी। हंसमुख चेहरे वाले सुशांत जी टीवी के टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता में खूब पसंद किए गए थे। अंकिता संग इनकी जोड़ी घर-घर में पसंद की जाती थी। 

sushant singh rajput Suicide news, people shocked know her relationship with ankita lokhande Pavitra Rishta
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत(File Photo) - फोटो : Video Screenshot
  • अंकिता लोखंडे ने भी 'पवित्र रिश्ता' से ही अपने सफर की शुरुआत की थी। सुशांत और अंकिता उन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी  चर्चां में रहते थे। पवित्र रिश्ता से अंकिता संग सुशांत ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
sushant singh rajput Suicide news, people shocked know her relationship with ankita lokhande Pavitra Rishta
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत(File Photo) - फोटो : Instagram
  • पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत के किरदार का नाम मानव और अंकिता के किरदार का नाम अर्चना था। उस दौरान लोग सुशांत और अंकिता को मानव और अर्चना के नाम से ही पहचानने लगे थे। टेलीविजन के मानव-अर्चना का पवित्र रिश्ता रील लाइफ में जिस तरह से उतार-चढ़ाव भरा रहा, उसी तरह से रियल लाइफ में सुशांत और अंकिता के रिश्ते में भी बहुत से उतार चढ़ाव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput Suicide news, people shocked know her relationship with ankita lokhande Pavitra Rishta
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत(File Photo) - फोटो : Instagram
  • कहा जाता है कि हिंदी फिल्मों या धारावाहिकों में अंत में सब कुछ ठीक हो जाता है लेकिन असल जिंदगी में ऐसा हो, जरूरी तो नहीं। रील लाइफ के इस मानव और अर्चना के रिश्ते में भी ऐसा ही कुछ हुआ। दोनों का रिश्ता उनके जीवन में हो रहे उतार-चढ़ाव को झेल नहीं पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
sushant singh rajput Suicide news, people shocked know her relationship with ankita lokhande Pavitra Rishta
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत(File Photo) - फोटो : Instagram
  • सुशांत और अंकिता सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही पहली बार मिले थे। यहां  उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों रिलेशनशिप में रहे और अक्सर साथ नजर आने लगे थे। जोड़ी आधारित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में दोनों ने साथ हिस्सा लिया और शो के दौरान सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी किया। लेकिन दोनों के पवित्र रिश्ते को शायद किसी की नजर लग गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed