{"_id":"5b9b55d0867a557fed5e8f32","slug":"this-female-mosquito-lays-500-eggs-at-one-time-and-spread-diseases-like-dengue-malaria-chikungunya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसान के लिए सबसे खतरनाक है ये मादा मच्छर, एक बार में देती है 500 अंडे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इंसान के लिए सबसे खतरनाक है ये मादा मच्छर, एक बार में देती है 500 अंडे
मंजू ममगाईं
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने भी आज तक यही सुना होगा कि जीका वायरस, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाने के पीछे एक मादा मच्छर का हाथ होता है। लेकिन अगर हम कहे कि इन बीमारियों को फैलाने में नर मच्छर भी कम जिम्मेदार नहीं हैं तो कुछ गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें।
मच्छरों का जीवनकाल बेहद कम समय का होता है। बावजूद इसके यह कई जानलेवा बीमारियों के जनक कहलाते हैं। एक ओर जहां नर मच्छर का जीवन काल दस दिनों का होता है वहीं एक मादा मच्छर 40-50 दिन तक जीवित रहती है।
mosquito
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने पूरे जीवनकाल में सिर्फ एक बार संसर्ग बनाने वाली हर मादा मच्छर तकरीबन 200 से 500 अंडे तक देती है। हैरानी की बात यह है कि 200 से 500 अंडे देने वाली मादा मच्छर अपने जीवन में सिर्फ एक बार संबंध बनाती है। जबकि नर मच्छर एक से अधिक बार संबंध बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नर मच्छर मादा मच्छरों को उनके पंखों की आवाज से पहचानते हैं। हैरानी की बात यह है कि मादा मच्छर प्रति मिनट 250 से 500 बार अपने पंख फड़फड़ाती है। संबंध बनाते समय नर मच्छर अपना स्पर्म मादा मच्छर में पास करता है। ऐसा करते समय वो मादा मच्छर के शरीर में एक प्रोटीन भी ट्रांसफर करता है। जिसकी वजह से जीका, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि संबंध बनाने के बाद नर मच्छर सिर्फ तीन से पांच दिन तक ही जीवित रहता है। मादा मच्छर से जन्म लेने वाले नए मच्छर मनुष्य के खून पर ही पलते हैं। मनुष्य के खून से ही उन्हें पोषण मिलता है। जो बाद में कई जानलेवा बीमारियों का कारण बनते हैं।