सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइड, यात्रा होगी आसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 04:21 PM IST
सार

Amarnath Yatra Registration : अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और यह 28 अगस्त तक चलेगी। पहली बार यात्रा पर जाने वालों को रजिस्ट्रेशन, हेल्थ सर्टिफिकेट, सही रूट, मौसम और जरूरी सामान की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2026 Registration Guide Travel Tips in hindi
amarnath yatra 2026 - फोटो : amar ujala

Amarnath Yatra Travel Tips: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए होने वाली अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं, जहां प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन किए जाते हैं। आध्यात्मिक आस्था और रोमांच से भरी यह यात्रा जितनी खूबसूरत है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी मानी जाती है।



साल 2026 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा करीब 57 दिनों तक जारी रहेगी और सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर कई नए इंतजाम भी किए गए हैं।

अगर आप पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ टिकट और बैग पैक करना ही काफी नहीं है। यहां मौसम अचानक बदल सकता है, ऊंचाई की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और सही तैयारी न होने पर यात्रा कठिन लग सकती है। ऐसे में कुछ जरूरी बातों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वो 5 अहम बातें, जो हर पहली बार जाने वाले यात्री को जरूर पता होनी चाहिए।

Amarnath Yatra 2026 Registration Guide Travel Tips in hindi
अमरनाथ यात्रा कब से शुरू हो रही है - फोटो : AI

पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले क्या करें?
 

  • रजिस्ट्रेशन और हेल्थ सर्टिफिकेट पहले से कराएं।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है।
  • यात्रियों को अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) भी बनवाना पड़ता है, क्योंकि यात्रा ऊंचाई वाले इलाके में होती है।
  • बिना मेडिकल फिटनेस के यात्रा की अनुमति नहीं मिलती।
  • इस साल रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं।



अमरनाथ यात्रा कब से कब तक?

  • 2026 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है।
  • यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 यानी रक्षाबंधन के दिन होगा।
Trending Videos
Amarnath Yatra 2026 Registration Guide Travel Tips in hindi
अमरनाथ यात्रा का सही रूट क्या है? - फोटो : बासित जरगर

अमरनाथ यात्रा का सही रूट क्या है?
 

  • अमरनाथ यात्रा के दो प्रमुख रास्ते हैं, पहलगाम और बालटाल मार्ग।
  • पहलगाम रूट लंबा लेकिन अपेाकृत आसान माना जाता है, जबकि बालटाल रूट छोटा लेकिन ज्यादा खड़ी चढ़ाई वाला होता है।
  • पहली बार यात्रा करने वालों के लिए पहलगाम रूट ज्यादा आरामदायक माना जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2026 Registration Guide Travel Tips in hindi
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock

मौसम को बिल्कुल हल्के में न लें
 

 

  • अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है।
  • तेज बारिश, ठंडी हवाएं और बर्फबारी जैसी स्थिति कभी भी बन सकती है।
  • इसलिए गर्म कपड़े, रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते और जरूरी दवाइयां साथ रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2026 Registration Guide Travel Tips in hindi
अमरनाथ यात्रा - फोटो : एजेंसी

यात्रा से पहले क्या तैयारी करें?
 

  • अमरनाथ यात्रा आसान ट्रैकिंग नहीं मानी जाती।
  • ऊंचाई और लंबे पैदल रास्ते की वजह से शरीर को पहले से तैयार करना जरूरी होता है।
  • यात्रा से कुछ हफ्ते पहले रोजाना वॉक और हल्की एक्सरसाइज करें।
  • सांस संबंधी अभ्यास शुरू करना फायदेमंद हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed