फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Chaturdashi 2022: ये हैं भगवान विष्णु के प्रसिद्ध मंदिर, इस अनंत चतुर्दशी करें दर्शन

Fri, 09 Sep 2022 06:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 09 Sep 2022 06:08 AM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2022 visit Most Famous Temples Of Lord Vishnu In India See Full List In Hindi
भगवान विष्णु के मंदिर - फोटो : iStock

Anant Chaturdashi 2022 : इस साल 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु को समर्पित खास पर्व है जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जब महाभारत काल में पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार के वन में कष्ट झेल रहे थे, तो भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने पांडवों को अनंत चतुर्दशी का उपवास रखने की सलाह दी। भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। धरती पर समय समय पर अधर्म और पाप का नाश करने के लिए भगवान विष्णु के अवतारों ने जन्म लिया। देशभर में अनेक प्रसिद्ध और भव्य विष्णु मंदिर हैं, जहां आप अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस अनंत चतुर्दशी देश के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर के करें दर्शन।

Anant Chaturdashi 2022 visit Most Famous Temples Of Lord Vishnu In India See Full List In Hindi
बद्रीनाथ मंदिर - फोटो : iStock

बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड

हिंदू धर्म के चार धामों में से एक बद्रीनाथ मंदिर है, जो भगवान विष्णु का सबसे प्राचीन मंदिर है। बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड के चमोली में स्थित है। माना जाता है कि बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण सातवीं-नौवीं सदी में हुआ था। यहां भगवान विष्णु की एक मीटर लंबी शालिग्राम की मूर्ति स्थापित है। मान्यता है कि यह स्वयं प्रकट हुई प्रतिमा है।

Anant Chaturdashi 2022 visit Most Famous Temples Of Lord Vishnu In India See Full List In Hindi
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : iStock

जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा

ओडिशा के पुरी जिले में जगन्नाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। जगन्नाथ मंदिर, पुरी हिंदुओं के चार धामों में से एक है। मंदिर के ऊपर लहराने वाला झंडा उल्टी दिशा में लहराता है। मान्यता है कि इस मंदिर के ऊपर से कोई पक्षी तक नहीं उड़ता। हर साल भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। जिसमें श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ होते हैं। इस रथयात्रा में दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2022 visit Most Famous Temples Of Lord Vishnu In India See Full List In Hindi
द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात - फोटो : istock

द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात

भगवान विष्णु के सबसे बड़े मंदिरों में गुजरात का द्वारिकाधीश मंदिर है। यह विष्णु जी के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। मथुरा छोड़कर कृष्ण ने द्वारका पहुंचे और अपना साम्राज्य स्थापित किया। यहां उन्हें द्वारिकाधीश के नाम से पुकारा जाने लगा। यह हिंदू धर्म के सबसे प्राचीन और भव्य मंदिरों में शामिल है, जिसका इतिहास 2000 साल से भी अधिक पुराना है।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2022 visit Most Famous Temples Of Lord Vishnu In India See Full List In Hindi
रंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

रंगनाथ स्वामी मंदिर, तमिलनाडु

दक्षिण भारत के तमिलनाडु में श्रीहरि का भव्य मंदिर है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर के श्रीरंगम में स्थित रंगनाथ स्वामी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर में श्री हरि विष्णु शेषनाग शैय्या पर विराजे हुए हैं। इस मंदिर का परिसर, भारत के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed