फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mini Sarojini Nagar: 100 रुपये में खरीद सकते हैं हर चीज, दिल्ली का 'छोटा सरोजनी नगर बाजार' है बहुत सस्ता

Wed, 07 Sep 2022 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 Sep 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Shopping Place visit Mini Sarojini Nagar in Najafgarh Market
छोटा सरोजनी नगर बाजार - फोटो : facebook

Mini Sarojini Nagar: दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट का जब भी नाम आता है, तो लोग सरोजनी नगर मार्केट, पहाड़गंज, दिल्ली हाट, लाजपत नगर मार्केट और खान मार्केट जाना चाहते हैं। इन बाजारों में लड़कियों की सबसे पसंदीदा बाजार सरोजनी नगर मार्केट है। सरोजनी मार्केट में हर तरह का सामान लड़कियों को आसानी से कम पैसों में मिल जाता है। बजट में खरीदारी करने के लिए लड़कियां अक्सर सरोजनी की ओर रुख करती हैं लेकिन दिल्ली की एक बाजार को छोटा सरोजनी मार्केट कहते हैं। यहां बहुत सस्ते दामों में डिजाइनर ड्रेस आसानी से मिल सकती हैं। दिल्ली के मिनी सरोजिनी नगर मार्केट के नाम से मशहूर इस बाजार में लगभग हर सामान बहुत सस्ता मिलता है। चलिए जानते हैं दिल्ली का छोटा सरोजनी बाजार यानी नजफगढ़ मार्केट के बारे में। कितने रुपये में मिलेगा कौन सा सामान, कैसे पहुंचे मिनी सरोजनी नगर मार्केट।

Delhi Shopping Place visit Mini Sarojini Nagar in Najafgarh Market
दिल्ली बाजार - फोटो : Instagram
कहां स्थित है दिल्ली का मिनी सरोजनी मार्केट

नजफगढ़ मार्केट को ही छोटा सरोजनी बाजार कहते हैं। नजफगढ़ मार्केट पश्चिमी दिल्ली में स्थित है। यहां जाने के लिए आपको द्वारका मेट्रो स्टेशन से ग्रे लाइन पकड़नी होगी। इसे मिनी सरोजनी बाजार इसलिए कहते हैं क्योंकि यह सरोजनी मार्केट की कॉपी है। बहुत कम दामों में कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े सामान आसानी से मिल जाते हैं।
Delhi Shopping Place visit Mini Sarojini Nagar in Najafgarh Market
छोटा सरोजनी नगर बाजार - फोटो : पीटीआई

100 रुपये में ड्रेस

नजफगढ़ मार्केट में लड़कियों के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश टाॅप व ड्रेस का कलेक्शन मिल जाएगा। खास बात ये है कि यहां महज 100 रुपये की रेंज में आप ड्रेस और टॉप खरीद सकते हैं। अधिक डिजाइनर पार्टी वियर टॉप खरीद रहे हैं तो 300 रुपये तक आसानी से आपको बेहतरीन कलेक्शन खरीदने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Shopping Place visit Mini Sarojini Nagar in Najafgarh Market
शादी की खरीदारी - फोटो : istock

शादी की खरीदारी

अगर आप शादी के लिए लहंगा या साड़ी खरीदना चाहती हैं तो नजफगढ़ मार्केट बेस्ट जगह है। यहां 3000 से 5000 के बजट में आप डिजाइनर ब्राइडल लहंगा खरीद सकती हैं। साड़ियों का रेट भी बहुत कम हो सकता है। कम पैसों में शादी की शापिंग के लिए आपको एक बार छोटा सरोजनी नगर बाजार जरूर आना चाहिए।

विज्ञापन
Delhi Shopping Place visit Mini Sarojini Nagar in Najafgarh Market
फुटवियर की खरीदारी - फोटो : istock

सस्ते फुटवियर 

दिल्ली में कई स्ट्रीट मार्केट हैं, जहां आपको आसानी से कम रेंज में फुटवियर मिल सकते हैं। हालांकि अच्छी क्वालिटी के सस्ते फुटवियर के लिए आप नजफगढ़  बाजार की ओर रुख कर सकते हैं। यहां 200 से 500 रुपये तक आप जूते, हील और सैंडल खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed