{"_id":"69eb2e51b8f2cc680d062499","slug":"astro-travel-in-india-best-places-for-star-gazing-and-milky-way-view-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astro Travel: कहां देखें टूटते तारे? इन जगहों पर दूधिया आकाश का नजारा बढ़ा देगा रोमांस!","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Astro Travel: कहां देखें टूटते तारे? इन जगहों पर दूधिया आकाश का नजारा बढ़ा देगा रोमांस!
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:11 PM IST
सार
Best Places For Star Gazing : एस्ट्रो-टूरिज्म भारत में लद्दाख, स्पीति वैली, रण ऑफ कच्छ, कूर्ग और नीलगिरी हिल्स जैसी जगहें के लिए बेहतरीन हैं, जहां साफ आसमान में मिल्की वे और टूटते तारे देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
टूटते तारे देखने के लिए जाएं इन जगहों पर
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Astro Travel in India: अगर आप रात के आसमान में चमकते सितारों, दूधिया आकाश और टूटते तारों को नजदीक से देखना चाहते हैं, तो एस्ट्रो ट्रैवल आपके लिए एक परफेक्ट अनुभव हो सकता है। शहरों की भागदौड़ और प्रदूषण के कारण अब साफ आसमान देखना मुश्किल हो गया है, लेकिन भारत में अभी भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप खगोलीय नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
खास बात यह है कि इन जगहों पर प्रकाश प्रदूषण बहुत कम होता है, जिससे रात का आसमान बेहद साफ दिखाई देता है। यहां आप बिना किसी टेलिस्कोप के भी हजारों तारों को देख सकते हैं और सही समय पर दूधिया आकाश और टूटते तारों का अद्भुत नजारा भी मिलता है।
यहां हम आपको भारत की ऐसी ही शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जो खगोल प्रेमियों और सफर के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। अगर आप भी एक अनोखा यात्रा अनुभव चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Trending Videos
2 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह
- फोटो : AI
लद्दाख
खगोलीय पर्यटन में सबसे साफ आसमान का अनुभव आपको लद्दाख में मिल सकता है। लद्दाख एस्ट्रो ट्रैवल के लिए भारत की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां प्रकाश प्रदूषण बेहद कम है, जिससे रात में मिल्की वे साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह
- फोटो : AI
स्पीति वैली
हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन पर पर्यटकों को तारों का स्वर्ग देखने को मिल सकता है। स्पीति वैली की ऊंचाई और शांत वातावरण इसे स्टार गेजिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां का साफ आसमान आपको हजारों सितारे दिखाता है।
4 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह
- फोटो : AI
रण का कच्छ
सफेद रेगिस्तान में सितारों का जादू खास अनुभव दे सकता है। गुजरात स्थित रण ऑफ कच्छ में रात के समय आसमान और सफेद जमीन का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है। यहां शूटिंग स्टार्स देखना एक यादगार अनुभव होता है।
विज्ञापन
5 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह
- फोटो : AI
कूर्ग
हरियाली के बीच स्टार गेजिंग का मजा ही अलग होता है। कर्नाटक के कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां का साफ आसमान खगोल प्रेमियों के लिए शानदार मौका देता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X