सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kedarnath To Badrinath Distance: केदारनाथ से बद्रीनाथ धाम कैसे जाएं? दूरी, खर्च और पूरा रूट प्लान जानें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 03:52 PM IST
सार

Kedarnath Se Badrinath Ki Duri: केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए आपको पहले गौरीकुंड/सोनप्रयाग से सड़क मार्ग द्वारा रुद्रप्रयाग, जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ पहुंचना होता है। कुल दूरी लगभग 220–230 किमी है।

विज्ञापन
Char Dham Travel Route Kedarnath To Badrinath Distance Cost Yatra Guide
केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाएं - फोटो : AI

Kedarnath Se Badrinath Dham Kaise Jayen: उत्तराखंड की पवित्र धरती पर स्थित केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में गिने जाते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए कठिन यात्रा तय करते हैं। हर साल अक्षय तृतीया से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 से भक्तों के लिए खोले जा चुके हैं। वहीं 23 अप्रैल से बद्रीनाथ मंदिर की यात्रा और दर्शन किए जा रहे हैं।

केदारनाथ से बद्रीनाथ की यात्रा आध्यात्मिक रूप से बेहद खास मानी जाती है, लेकिन कई यात्रियों के मन में सवाल होता है कि वहां तक कैसे पहुंचें, कितना खर्च आएगा और रास्ता कितना कठिन है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने के कारण सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बन सके।

इस लेख के जरिए केदारनाथ से बद्रीनाथ तक पहुंचने का पूरा रूट, यात्रा के साधन, खर्च और जरूरी टिप्स विस्तार से। अगर आप भी इस पवित्र यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी।

Trending Videos
Char Dham Travel Route Kedarnath To Badrinath Distance Cost Yatra Guide
केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाएं - फोटो : AI

यात्रा का रूट और दूरी


केदारनाथ से सीधे सड़क मार्ग नहीं है, इसलिए पहले आप केदारनाथ से गौरीकुंड तक पैदल यात्रा करते हुए आगे के लिए टैक्सी या बस ले सकते हैं, यहां से सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग, फिर कर्णप्रयाग के रास्ते जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ धाम पहुंच सकते हैं।

केदारनाथ धाम से बद्रीनाथ मंदिर की कुल दूरी लगभग 245 किमी के अंदर है। सोनप्रयाग से बद्रीनाथ तक सड़क मार्ग का सफर तय करने में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char Dham Travel Route Kedarnath To Badrinath Distance Cost Yatra Guide
बस। - फोटो : amar ujala

यात्रा के साधन

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने वाले यात्री टैक्सी, बस या शेयर कैब से आसानी से यात्रा कर सकते हैं। उत्तराखंड परिवहन की बसें भी उपलब्ध रहती हैं। अगर आप आरामदायक यात्रा चाहते हैं तो प्राइवेट टैक्सी बेहतर विकल्प है।

Char Dham Travel Route Kedarnath To Badrinath Distance Cost Yatra Guide
केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाएं - फोटो : AI

बद्रीनाथ यात्रा में कितना आएगा खर्च?
 

  • अगर आप शेयर टैक्सी लेते हैं तो 800 रुपये से 1500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आ सकता है।

  • गौरीकुंड से बद्रीनाथ के लिए प्राइवेट टैक्सी का किराया 5000 से 8000 रुपये हो सकता है।

  • बस से यात्रा की योजना है तो लगभग 500 रुपये से 1000 रुपये खर्च हो सकते हैं।

  • अगर आप बद्रीनाथ में ठहर रहे हैं तो होटल में कमरा लगभग 1000 रुपये से 3000 रुपये प्रति रात हो सकता है।

कुल मिलाकर एक व्यक्ति का खर्च 3000 से 8000 रुपये तक आ सकता है।

विज्ञापन
Char Dham Travel Route Kedarnath To Badrinath Distance Cost Yatra Guide
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा का सही समय

हर साल चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया से होती है जो कि दीपावली के बाद भाई दूज तक जारी रहती है। इस वर्ष चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी हैं जो कि नवंबर के मध्य यानी 10-13 नवंबर 2026 तक चल सकती है। ऐसे में अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मई से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। बारिश के मौसम में यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि लैंडस्लाइड का खतरा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed