सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sachin Tendulkar Net Worth: सचिन के पास कितनी कारें और घर? जानिए क्रिकेट के भगवान की कमाई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 01:29 PM IST
सार

Happy Birthday Sachin Tendulkar : क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट के मैदान पर राज करने वाले सचिन तेंदुलकर की कमाई और संपत्ति कितनी है? क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar Net Worth , Luxury Cars, Mumbai House & Total Assets
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर जानें उनके बारे में - फोटो : Amar ujala Graphics

Sachin Tendulkar Lifestyle: भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है। यह उपाधि उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और रिकॉर्ड्स से हासिल की है। हर साल 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके फैंस के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता।



लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट के मैदान पर राज करने वाले सचिन तेंदुलकर की कमाई और संपत्ति कितनी है? क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है। ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस निवेश और कई अन्य साधनों से आज भी वे करोड़ों रुपये कमाते हैं।

उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल में महंगी कारें, शानदार घर और कई हाई-प्रोफाइल निवेश शामिल हैं। मुंबई में उनका आलीशान घर और उनके कार कलेक्शन की चर्चा अक्सर होती रहती है। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के इस जन्मदिन पर जानिए उनकी सालाना कमाई, कमाई के जरिए, घर और गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में। कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं सचिन तेंदुलकर।

Trending Videos
Happy Birthday Sachin Tendulkar Net Worth , Luxury Cars, Mumbai House & Total Assets
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति

सचिन दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 1350 करोड़ से 1500 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस डील्स और निवेश है। सचिन कई बडे़ ब्रांड्स का चेहरा हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडियन सूपर लीग की टीम और कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया हुआ है। उनके कई व्यवसाय भी हैं, जिसमें से एक रेस्तरां बिसनेस वेंचर है। सचिन आईपीए और कमेंट्री से भी मोटी कमाई करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar Net Worth , Luxury Cars, Mumbai House & Total Assets
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर के पास कितनी गाड़ियां हैं?

सचिन तेंदुलकर को लग्ज़री कारों का काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू से लेकर फरारी और पोर्स जैसी कई महंगी और शानदार कारें हैं। वह BMW के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसलिए उनके गैराज में BMW i8, BMW M5 और BMW 7 Series की गाड़ियां सजी रहती हैं। इसके अलावा महान रेसर माइकल शूमाकर ने उन्हें Ferrari 360 Modern तोहफे में दी थी। सचिन के पास Porsche 911 Turbo S भी है।  वहीं Nissan GT-R भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन की गाड़ियां लगभग 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं। उनकी कार कलेक्शन सचिन के शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

Happy Birthday Sachin Tendulkar Net Worth , Luxury Cars, Mumbai House & Total Assets
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर के घर की कीमत

मुंबई के बांद्रा में स्थित सचिन तेंदुलकर का घर बेहद आलीशान है। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। पेरी क्रॉस रोड पर स्थित यह आलीशान बंगला 6000 स्क्वायर फीट में फैला है। तीन मंजिला घर में दो अंडरग्राउंड बेसमेंट हैं। इस महल जैसे घर में खूबसूरत बागीचा, बड़ा गैरेज, जिम एरिया, शानदार टैरेस है।

केरल में एक वॉटरफ्रंट बंगला और लंदन में भी एक भव्य प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके पास देश और विदेश में भी कई प्रॉपर्टीज होने की खबरें हैं, जो उनकी कुल संपत्ति को और बढ़ाती हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar Net Worth , Luxury Cars, Mumbai House & Total Assets
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर कैसे कमाई करते हैं?


सचिन की कमाई सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने कई बिजनेस और स्टार्टअप्स में निवेश किया हुआ है। रेस्तरां और बिजनेस, स्पोर्ट्स वेंचर्स और ब्रांड एडोर्समेंट से उनकी मोटी कमाई होती है। ये सभी उनके लिए लगातार इनकम के बड़े स्रोत बने हुए हैं।

इंस्टाग्राम से भी सचिन का अच्छा खासा रेवेन्यू आता है। वह 93 लाख से 1.27 करोड़ रुपये महीने सिर्फ इंस्टाग्राम से कमा लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सचिन करीब 4 करोड़ रुपये महीने कमाते हैं और सालाना 55 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed