सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Office Rules: क्या ऑफिस में अपने कलीग से सैलरी पूछना जुर्म है? जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 24 Apr 2026 02:36 PM IST
सार

अक्सर लोगों के मन अपने कलीग की सैलरी जानने की इच्छा होती है, मगर ऑफिस के नियमों की वजह से पूछ नहीं पाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या ऑफिस कलीग का सैलरी पूछना जुर्म है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
Office Ethics: Is It Illegal to Ask Your Colleague About Their Salary? Know the Rules
ऑफिस में कलीग से सैलरी पूछ सकते हैं? - फोटो : AI

Salary Discussion in Office Rules:आज के समय में वर्कप्लेस कल्चर और सैलरी को लेकर पारदर्शिता पर काफी बहस होती है। अक्सर लंच ब्रेक या बातचीत के दौरान हमारे मन में यह सवाल आता है कि हमारे साथ काम करने वाले कलीग की सैलरी कितनी होगी। कानूनी तौर पर देखा जाए तो भारत में अपने सहकर्मी से उसकी सैलरी पूछना कोई 'जुर्म' या आपराधिक मामला नहीं है। 



हालांकि प्रोफेशनल फिल्ड में इसे एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है। ज्यादातर मामलों में यह कानूनी नहीं बल्कि कॉर्पोरेट अनुशासन और कंपनी के साथ आपके द्वारा साइंन्ड कॉनट्रैक्ट से जुड़ा मामला होता है, जिसकी अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है।

Trending Videos
Office Ethics: Is It Illegal to Ask Your Colleague About Their Salary? Know the Rules
क्या दफ्तर में कलीग से सैलरी पूछना अपराध है? - फोटो : Adobe Stock

क्या सैलरी पूछना गैर-कानूनी है?

  • भारतीय श्रम कानून या आईपीसी में सैलरी पूछने को लेकर कोई सजा का प्रावधान नहीं है।
  • मगर जॉइनिंग के समय आप जिस 'कॉन्फिडेंशियलिटी एग्रीमेंट' पर साइन करते हैं, उसमें सैलरी को गुप्त रखने की शर्त हो सकती है।
  • अगर आपकी कंपनी की पॉलिसी सैलरी चर्चा को प्रतिबंधित करती है, तो आप पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Office Ethics: Is It Illegal to Ask Your Colleague About Their Salary? Know the Rules
क्या दफ्तर में कलीग से सैलरी पूछना अपराध है? - फोटो : Adobe Stock

कंपनियां क्यों रखती हैं इसे गुप्त?

  • समान पद पर अलग-अलग सैलरी का पता चलने से कर्मचारियों का मनोबल गिर सकता है और उनके काम पर बुरा असर पड़ता है।
  • सैलरी की तुलना करने से सहकर्मियों के बीच आपसी तनाव और जलन की भावना पैदा हो सकती है, जो ऑफिस के माहौल को खराब करती है।
  • कंपनियां वेतन की जानकारी गोपनीय रखकर सैलरी नेगोशिएशन के दौरान अपनी ऊपरी स्थिति बनाए रखना चाहती हैं।
Office Ethics: Is It Illegal to Ask Your Colleague About Their Salary? Know the Rules
क्या दफ्तर में कलीग से सैलरी पूछना अपराध है? - फोटो : Adobe

सहकर्मी से पूछते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • सैलरी एक बेहद निजी विषय है, बिना गहरी दोस्ती या जरूरत के इसे पूछना सामने वाले को असहज कर सकता है।
  • अगर आप केवल मार्केट वैल्यू जानने के लिए पूछ रहे हैं, तो सीधे आंकड़े के बजाय रेंज पूछना ज्यादा बेहतर विकल्प होता है।
  • सैलरी की तुलना करके ऑफिस में हंगामा करना या मैनेजमेंट से शिकायत करना आपकी नौकरी के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
Office Ethics: Is It Illegal to Ask Your Colleague About Their Salary? Know the Rules
क्या दफ्तर में कलीग से सैलरी पूछना अपराध है? - फोटो : freepik.com
क्या है सही रास्ता?
  • अंत में ये कहना गलत नहीं होगा कि ऑफिस में सैलरी पर चर्चा करना आपके ऑफिस की पॉलिसी पर निर्भर करता है।
  • हमेशा अपने अपॉइंटमेंट लेटर को ध्यान से पढ़ें कि क्या उसमें सैलरी डिस्क्लोजर को लेकर कोई प्रतिबंध लगाया गया है।
  • जब तक कंपनी में सैलरी ट्रांसपेरेंसी का कल्चर न हो, तब तक इस विषय पर मौन रहना ही करियर के लिए ज्यादा सेफ रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed